प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरिशस पहुंचे. पोर्ट लुईस में उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम सहित कई शीर्ष हस्तियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम नवीन ने उन्हें माला पहनाई और गले लगाकर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया.
Also Read : डीएमके सांसदों और सरकार के बीच लोकसभा में हुई तीखी नोकझोंक
मॉरिशस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के साथ उप प्रधानमंत्री, मॉरीशस के मुख्य न्यायाधीश, नेशनल असेंबली के स्पीकर, विपक्ष के नेता, विदेश मंत्री, कैबिनेट सचिव, ग्रैंड पोर्ट डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के अध्यक्ष और कई अन्य लोग भी मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर कुल 200 गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें सांसद, विधायक, राजनयिक दल और धार्मिक नेता शामिल थे. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी द्वीपीय देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे.
Also Read : रायगढ़ा में ट्रैक पर फंसी एंबुलेंस को ट्रेन ने 100 मीटर घसीटा
भव्य स्वागत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘मॉरिशस पहुंच गया हूं. मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का हवाई अड्डे पर स्वागत करने के लिए आभारी हूं. यह यात्रा एक मूल्यवान मित्र से मिलने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते तलाशने का एक शानदार अवसर है. आज मैं राष्ट्रपति धरम गोखूल और प्रधानमंत्री रामगुलाम से मिलूंगा और शाम को एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करूंगा.
मजबूत द्विपक्षीय संबंध और नई साझेदारियां
पीएम मोदी की मोदी की यह यात्रा मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के निमंत्रण पर हो रही है. यात्रा के दौरान दोनों देश दक्षता विकास, व्यापार और सीमा पार वित्तीय अपराधों से निपटने के क्षेत्रों में सहयोग के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे. मॉरीशस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोमवार को कहा था कि उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक नया और उज्ज्वल अध्याय जोड़ेगी. पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे, प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे और द्वीपीय राष्ट्र के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे. वह भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे तथा सिविल सेवा कॉलेज और क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे, जिनका निर्माण भारत की अनुदान सहायता से किया गया है.
Also Read : खुशी से फूले नहीं समा रहीं कैटरीना कैफ, बेस्ट फ्रेंड की शादी में


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation