राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए, बीजेपी के बाद, अब कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस ने राजस्थान के लिए 33 उम्मीदवारों की पहली सूची प्रकाशित की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सदरपुरा से चुनावी प्रतिस्पर्धा में शामिल किया गया है। टोंक से सचिन पायलट चुनावी मैदान में हैं। नाथद्वारा से सीपी जोशी, लछमनगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा, सादुलपुर से कृष्णा पूनिया, लाडनूं से मुकेश भाकर चुनाव लड़ेंगे।
Also Read: Nagpur: Man strangles mother after she refuses to buy him smartphone
30 मौजूदा विधायक
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा सचिन पायलट अपनी पुरानी सीट से ही चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 30 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। पार्टी ने दो विधायकों के टिकट काटे हैं। चितौड़ से चंद्रभान सिंह और सांगानेर से अशोक लाहौटी के टिकट काटे गए हैं। कांग्रेस की लिस्ट में पांच मंत्रियों को जगह मिली है।
Also Read: हमास ने बंधक बनाए गए दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया
कहां से किसे मिला टिकट?
कांग्रेस ने इस बार नोहार से अमित चौहान, कोलायत से भंवर सिंह भोटी, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मांडवा से रीता चौधरी, विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, सांगनेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, मंडावर से ललित कुमार यादव, अलवरसे टीकाराम जूली सिकरई से ममता भूपेश को टिकट दिया है। इसके अलावा, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, डीडवाना से चेतन सिंह चौधरी, जयाल से मंजू देवी, देगाना से विजयपाल मिर्धा, परबतसार से रामनिवास गावरिया, ओसियां से दिव्या मदेरणा, जोधपुर से मनीश पंवार, लूनी से महेंद्र विश्नोई, बायतू से हरीष चौधरी, वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत, डूंगरपुर से गणेश गोघरा, बागीडोरासे महेंद्र जीत सिंह मालवीय, कुशलगढ़ से रामलीला खाडिया, प्रतागढ़ से रामलाल मीणा, भीम से सुदर्शन सिंह रावत, मंडलगढ़ से विवेक धाकड़ और हिंडोली से अशोक चांदना को टिकट मिला है।
Also Read: यूपी: रील वायरल होने के बाद 48 घंटे में ही चली गई महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की नौकरी
राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग
साल के अंत में, राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, और मिजोरम में चुनाव होने वाले हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को एक ही चरण में किया जाएगा। चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, राजस्थान में चुनाव की घोषणा 30 अक्टूबर को की जाएगी। उसके बाद, उम्मीदवार 6 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 नवंबर को नामांकन की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 9 नवंबर होगी।
Also Read: विवेक अग्निहोत्री बनाने जा रहे महाभारत पर फिल्म ‘पर्व’


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead