जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और मासूम लोगों की क्रूर हत्या से पूरे देश में आक्रोश है। आतंकवाद के खिलाफ सभी राजनीतिक दल और नागरिक एकजुट हैं और आतंकियों व उनके सरपरस्त पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मांग की है।
पत्र में खरगे ने क्या कहा?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में कहा- “इस समय, जब एकता और एकजुटता जरूरी है, विपक्ष का मानना है कि जल्द से जल्द संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाए। यह 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले से निपटने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प और इच्छाशक्ति की एक दृढ़ अभिव्यक्ति होगी।” उन्होंने कहा, “हमें आशा है कि सत्र बुलाया जाएगा।”
Also Read : रुबीना दिलैक को आया गुस्सा, लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से मिली पति अभिनव शुक्ला को धमकी!
राहुल गांधी ने पत्र में क्या कहा?
पीएम मोदी को भेजे पत्र में राहुल गांधी ने कहा- “पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हर भारतीय आक्रोशित है। इस महत्वपूर्ण समय में भारत को यह दिखाना होगा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एक साथ खड़े रहेंगे। विपक्ष का मानना है कि संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए, जहां जनता के प्रतिनिधि अपनी एकता और दृढ़ संकल्प दिखा सकें।” कांग्रेस नेता ने कहा, “हमारा अनुरोध है कि विशेष सत्र जल्द से जल्द बुलाया जाए।”
Also Read : पोप फ्रांसिस का 88 की उम्र में निधन
इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और कपिल सिब्बल जैसे नेता भी पहलगाम हमले को लेकर संसद के विशेष सत्र बुलाने की मांग कर चुके हैं। बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। हमले में मारे गए ज्यादातर लोग पर्यटक और हिंदू थे जिन्हें धर्म पूछकर मारा गया था।


More Stories
To Bomb or Not to Bomb? Trump’s Limited Options for War with Iran After the Midterms
राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे 60 यूथ कांग्रेस नेता, निलंबन के बाद संगठन में नाराजगी
Vivek Ramaswamy Loses Ohio Governor Race as Democrat Amy Acton Wins