नीतीश कुमार के कल यानी 9 अगस्त को इस्तीफा देने बाद 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. तेजस्वी यादव बने दूसरी बार राज्य के उपमुख्यमंत्री. इस मौके पर तेजस्वी यादव अपनी पत्नी से साथ पहुंचे. नीतीश कुमार सबसे पहले साल 2000 में सात दिन के मुख्यमंत्री बने थे. जिसके बाद 22 साल के सफर में वह अबतक छह बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं.
नीतीश कुमार का 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना अपने आप में ही एक बड़ा रिकॉर्ड है. देश के सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वाले नेका भी इतनी बार शपथ नहीं ले पाए हैं.
इस मोके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जहां एक तरफ 2024 चुनाव को लेकर विपक्ष के एकजुटता का आह्वान किया तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि वे राज्य के विधानसभा चुनाव के बाद सीएम नहीं बनना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि पिछले दो महीने से हालात ठीक नहीं थे. नीतीश ने कहा- चुनाव के बाद मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था.
शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचा लालू यादव का परिवार
शपथ ग्रहण समारोह के लिए लालू यादव का परिवार राजभवन पहुंच गया है. इसमें राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव की पत्नी रेचल शामिल हैं. इस समारोह में किसी अन्य पार्टी या राज्य के बड़े नेताओं को नहीं बुलाया गया है. वहीं लालू यादव का दिल्ली में इलाज चल रहा है, इसलिए वे भी पटना नहीं पहुंच पाए हैं. थोड़ी देर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का शपथ ग्रहण होगा


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead