बिहार की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उन पर तीखा हमला बोला और उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर सवाल उठाए।
राज्यसभा विवाद पर RJD ने दिल्ली दरबार का लगाया आरोप
RJD सांसद Manoj Jha ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने यह पोस्ट खुद नहीं लिखा, बल्कि इसे “दिल्ली दरबार” से तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि यह पूरी कवायद “शिंदे मॉडल” को लागू करने की कोशिश लगती है। मनोज झा ने कहा कि ट्वीट की भाषा से साफ लगता है कि यह बिहार से नहीं, बल्कि दिल्ली से लिखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू का कोर समूह इस राजनीतिक घटनाक्रम से आहत महसूस कर रहा है।
वहीं, RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद इतनी जल्दी मुख्यमंत्री को हटाए जाने की संभावना किसी ने नहीं सोची थी। उन्होंने कहा कि Tejashwi Yadav पहले से दावा करते आ रहे थे कि बीजेपी, जेडीयू को कमजोर कर नीतीश कुमार को कुर्सी से बेदखल कर सकती है।
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि पिछले दो दशकों से बिहार की जनता ने उन पर विश्वास बनाए रखा है। उन्होंने लिखा कि उनकी पुरानी इच्छा रही है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। इसी क्रम में वे इस बार राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं।
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी उनका संबंध बिहार की जनता से बना रहेगा और वे नई सरकार को पूरा सहयोग और मार्गदर्शन देंगे।
नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद बिहार की सियासत में नए समीकरणों और संभावित बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Also Read : ईरान जंग के बीच ChatGPT पर क्यों भड़के लोग? 300% तक बढ़ा अनइंस्टॉल


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश