केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पान मसाला और गुटखा खाकर सड़क पर थूकने वालों के खिलाफ एक नया सुझाव दिया: उनकी तस्वीरें खींचकर अखबार में प्रकाशित की जाएं।
गडकरी ने गांधी जयंती पर नागपुर नगर निगम के स्वच्छ भारत कार्यक्रम में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने वालों पर भी चर्चा की।
Also Read : तीन लुटेरों से अकेले भिड़ी महिला: घर में लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों को दिया करारा जवाब
नितिन गडकरी ने सड़क सफाई पर ध्यान देने की अपील की
गडकरी ने कहा कि हमारे लोग विदेश में अच्छा व्यवहार करते हैं, लेकिन भारत में चॉकलेट के रैपर सड़क पर फेंक देते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास की सड़क को साफ रखें और खुद गंदगी न फैलाएं।
गडकरी ने उदाहरण दिया कि वह अब चॉकलेट का रैपर घर पहुंचकर ही फेंकते हैं, जबकि पहले वह उसे खाना खाने के बाद बाहर फेंक देते थे।
Also Read : क्या गांधीजी रोक पाते इजराइल-ईरान युद्ध? जानिए AI का जवाब
स्वच्छता अभियान में पीएम मोदी ने भी शिरकत
दो अक्तूबर को पीएम मोदी और बीजेपी के नेताओं ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मोदी ने दिल्ली में बच्चों के साथ सफाई की और इसे इस सदी का सबसे बड़ा जनआंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ की यात्रा में स्वच्छता का मंत्र महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, जल शोधन और नदियों की सफाई के महत्व पर जोर देते हुए नई तकनीकों में निवेश की आवश्यकता बताई। उन्होंने पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत की स्वच्छता बनाए रखने का भी आग्रह किया।
Also Read : पुणे में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, तीन लोगों के मौत की संभावना


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा