भगत सिंह कोश्यारी के महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही लद्दाख के राज्यपाल (Lddakh LG) राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। आज झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है.
वहीं कुछ नए राज्यपाल भी नियुक्त किये गए हैं. इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Governor) का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार (Bihar Governor) का राज्यपाल बनाया गया है. वे अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे. वहीं बिहार के मौजूदा राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा लद्दाख के एलजी बनाए गए हैं. पूर्व न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए हैं.
राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation