भाजपा नेता अमित मालवीय और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाकुंभ में नहीं जाने पर राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। मालवीय ने कहा कि हिंदू समाज के इस प्राचीन त्योहार में आस्था न रखना राहुल गांधी के लिए स्वाभाविक है, क्योंकि उनकी मां ईसाई और पिता पारसी थे। उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि देश पर राज करने वाले इस दल के वारिस महाकुंभ में शामिल नहीं हुए।
प्रयागराज में बुधवार को संपन्न महाकुंभ में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के भाग नहीं लेने पर राजनीति गरमाने लगी है।
Also Read : पुणे बस रेप केस के आरोपी दत्तात्रेय गाडे को पुलिस ने हिरासत में लिया
भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर महाकुंभ में नहीं जाने के लिए निशाना साधा है। मालवीय ने कहा कि एक ईसाई मां और पारसी पिता के बेटे के लिए हिंदू समाज के इस प्राचीन त्योहार में आस्था नहीं रखना स्वाभाविक है।
Also Read : नीलम शिंदे के परिवार को मिला अमेरिका का वीजा
वहीं, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पूछा कि क्या राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे वास्तव में हिंदू हैं? भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस की सस्ती राजनीति को खारिज करने का आह्वान किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य चुनाव से पहले मंदिरों में केवल देश के बहुसंख्यक समाज को मूर्ख बनाने के लिए जाते हैं।
Also Read : विमान की लैंडिंग के दौरान रनवे पर आया दूसरा प्लेन
अमित मालवीय का राहुल गांधी पर हमला, भाजपा को बताया सनातन धर्म का रक्षक
भाजपा आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि प्रयागराज में हाल ही में संपन्न महाकुंभ के आयोजन ने साबित कर दिया है कि देश में सनातन धर्म के सम्मान और प्रचार के लिए केवल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही खड़े हैं।मालवीय ने एक्स पर पोस्ट किया-देश और दुनिया के कोने-कोने से 66 करोड़ से अधिक लोगों ने आस्था के इस महापर्व में भाग लिया। लेकिन कई दशकों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस के वारिस राहुल गांधी महाकुंभ में नहीं गए।
Also Read : योगी का ऐलान: सफाईकर्मियों को 10 हजार बोनस, 16,000 वेतन
एकनाथ शिंदे ने महाकुंभ में शामिल नहीं होने के लिए उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष किया और कहा कि वह खुद को हिंदू कहलाने से डरते हैं।शिंदे ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना संवाददाताओं से कहा कि जो लोग महाकुंभ में शामिल नहीं हुए, उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने इसमें हिस्सा क्यों नहीं लिया? वे कहते रहते हैं कि वे हिंदू हैं। बाल ठाकरे ने नारा दिया था-गर्व से कहो हम हिंदू हैं। लेकिन अब वे खुद को हिंदू कहलाने से डरते हैं और (बाल ठाकरे को) हिंदू हृदय सम्राट कहते हैं।
Also Read : दिल्ली एनसीआर में तेज हवाएं और बारिश से तापमान घट गया
एकनाथ शिंदे पर ठाकरे का पलटवार
एकनाथ शिंदे पर पलटवार करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से महाराष्ट्र को धोखा देने का पाप नहीं धुल जाएगा।
Also Read : चारधाम यात्रा 2025: 30 अप्रैल से शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन व जरूरी जानकारी
आइएएनएस के अनुसार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे ने महाकुंभ में भाग नहीं लिया। वे हिंदू हैं या नहीं? धार्मिक समागम में उनकी अनुपस्थिति हिंदू परंपराओं में विश्वास की कमी को दर्शाती है। मतदाताओं को आगामी चुनाव में उनका समर्थन नहीं करना चाहिए। जनता निश्चित रूप से उन्हें सबक सिखाएगी।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा