कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी में पद लेकर केवल अपनी सियासी शान चमकाने वाले नेताओं को सख्त दो टूक संदेश दिया है कि अब जवाबदेही निभाए बिना उनके लिए पद पर बने रहना मुश्किल होगा। कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक में खरगे ने संगठन के शीर्ष से लेकर नीचे तक सभी स्तरों पर जवाबदेही की जमकर पैरोकारी करते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने की प्रवृत्ति अब अस्वीकार्य है।
संगठनात्मक जवाबदेही रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता:
पार्टी की चुनावी जीत के लिए संगठनात्मक जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का ऐलान करते हुए खरगे ने यह भी साफ कर दिया कि जवाबदेही से बचने वाले नेताओं को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और उनकी जगह कांग्रेस नए चेहरों को मौका देगी।
निरंतर रिपोर्ट देने का निर्देश
खरगे ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद संचालन समिति के रूप में काम कर रही कार्यसमिति और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते राज्य प्रभारियों को 30 से 90 दिनों के भीतर जनता से जुड़े मुद्दों पर जन आंदोलन करने और उसकी रिपोर्ट निरंतर देते रहने का निर्देश दिया।


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change