माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ अपने आवास पर मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने AI के बढ़ते उपयोग, कोरोना वैक्सीनेशन, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, शिक्षा, टेक्नोलॉजी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया कोरना की वैक्सीन नहीं दे पा रही थी, जब भारत ने CoWin एप के जरिए लोगों तक वैक्सीन पहुंचाई. इस एप से से समझना आसान था कि कौन सी वैक्सीन लेनी है और कौन सा टाइम स्लॉट वैक्सीन के लिए मिला है. भारत ने कोरना वैक्सीन का सर्टिफिकेट ऑनलाइन दिया.
Also Read: हार्ट अटैक से मुख्तार अंसारी की हुई मौत, UP में हाई अलर्ट हुआ जारी
पीएम मोदी द्वारा AI तकनीक के उपयोग पर बिल गेट्स से बातचीत
पीएम नरेंद्र मोदी ने बिल गेट्स के साथ देश में AI तकनीक के उपयोग पर बात की. उन्होंने कहा कि हमारे देश का बच्चा इतना एडवांस है, कि वह पैदा होती ही आई (कई राज्यों में मां को कहते हैं) और एआई भी बोलता है. पीएम मोदी ने कहा कि एआई के जरिए भाषा संबंधी दिक्कत भी दूर हो जाती है. उन्होंने बताया कि काशी में तमिल कार्यक्रम के दौरान आए तमिल लोगों से उनकी भाषा में बातचीत के लिए उन्होंने AI का उपयोग किया.
उन्होंने हिंदी में बात की और उसे AI के जरिए तमिल भाषा में तमिलनाडु के लोगों तक पहुंचाया गया. हमें पता होना चाहिए कि इस टूल का इस्तेमाल कैसे करना है.PM मोदी ने कहा, “अगर हम AI को एक मैजिक टूल के रूप में करेंगे तो बहुत बड़ा अन्याय होगा, AI का इस्तेमाल अपने आलसीपन को बचाने के लिए करता हूं तो ये गलत रास्ता है. मुझे तो चैटजीपीटी के साथ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। मैं AI से आगे जाने की कोशिश करूंगा.”
Also Read: Maharashtra: 3 Students Stab Classmate For Not Showing Answers During Class 10 Exam
स्वास्थ्य, कृषि, और शिक्षा के क्षेत्र में उनके दृष्टिकोण
पीएम नरेंद्र मोदी और बिल गेट्स के बीच स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र पर भी चर्चा हुई. बिल गेट्स ने कहा कि भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी को ही नहीं अपना रहा है बल्कि सही मायने में आगे भी बढ़ रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक, हर बच्चे तक डिजिटल शिक्षा पहुंचाना है. उन्होंने फैसला किया है कि वह भारत में डिजिटल विभाजन नहीं होने देंगे, डिजिटल बुनियादी ढांचे को गांवों तक लेकर जाएंगे. पीएम मोदी ने बिल गेट्स को अपने फ्यूचर लक्ष्य के बारे में भी बताया. पीएम मोदी ने बताया कि वह 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना चाहते हैं. वह देश के कृषि क्षेत्र को भी आधुनिक बनना चाहते हैं.
Also Read: ‘Fighter’ is third most popular non-English film on Netflix in the world
डिजिटल प्लेटफॉर्म कमाल
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “स्वास्थ्य, टेक्नोलॉजी और शिक्षा”, उन्होंने गावों में 2 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनवाए. उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों को मॉर्डन टेक्नोलॉजी के जरिए बड़े अस्पतालों के साथ जोड़ा. इसके जरिए सैकड़ों किमी दूर बैठा डॉक्टर भी सही इलाज दे रहा है, इससे लोगों का विश्वास बढ़ रहा है. जितना बड़े अस्पतालों में होता है, उतना आरोग्य मंदिरों में भी हो रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म कमाल है.
Also Read: Fresh Rs 1,700 Crore Notice To Congress By Income Tax Department


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा