दिल्ली के चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ एक ‘चार्जशीट’ जारी की है। खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने चांदनी चौक क्षेत्र के 10 विधानसभा क्षेत्रों के निवासियों की अनदेखी की है और दावा किया कि आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विकास कार्यों को पूरा नहीं किया।
बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल के अनुसार, दिल्ली सरकार का प्रमुख रेवेन्यू क्षेत्र होने के बावजूद चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र आज भी खराब हालत में हैं।
शाहजहांबाद के मटिया महल, बल्लीमारन और चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्रों में धर्म के आधार पर भेदभाव हो रहा है। दलित और पिछड़ी जाति के बहुल क्षेत्रों को विकास के लाभ से पूरी तरह से वंचित किया गया है।
Also Read: देवेंद्र फडणवीस ने 15 साल पुराने 13,000 सरकारी वाहनों को नष्ट करने का दिया आदेश
लापरवाही से पॉश इलाके स्लम में तब्दील
आप विधायकों की लापरवाही के कारण मॉडल टाउन, वजीरपुर और शालीमार बाग जैसे प्रमुख इलाके भी खराब हालत में हैं। “आदर्श नगर और सदर बाजार AAP सरकार की गलत व्यवस्था के चलते स्लम क्षेत्रों में तब्दील हो गए हैं।”
सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चांदनी चौक की हालत पिछले 10 सालों में इतनी खराब हो गई है कि अब लोग यहां आने से डरते हैं। लोग इस इलाके से पलायन कर रहे हैं और इसकी जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल पर है। यहां के निवासी पानी की गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं।
हमारी प्राप्त अधिकांश शिकायतों, करीब 90%, पानी की समस्या या दिल्ली सरकार से संबंधित होती हैं। PWD और दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली सरकार के अधीन हैं। चांदनी चौक की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के विधायक हैं, लेकिन उन्होंने केवल लूट और खसोट के अलावा कोई ठोस काम नहीं किया।
Also Read: चाणक्य नीति : इन बातों के लिए कभी भी शर्म महसूस न करें
AAP प्रमुख को इसलिए कहा ‘गजनी’
एबीपी न्यूज से खास बातचीत में खंडेलवाल ने कहा, “अरविंद केजरीवाल गजनी जैसे हैं, क्योंकि वो जो भी वादे करते हैं, उन्हें जल्दी ही भूल जाते हैं। मैं उन्हें गजनी इसलिये कह रहा हूं, क्योंकि उन्होंने जो घोषणाएं पिछले 10 सालों में की, उनमें से कोई भी वास्तविकता में लागू नहीं हुई। वे रोज एक नई घोषणा करते हैं और फिर उसे भूल जाते हैं।”
प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि चांदनी चौक में मल्टीलेवल पार्किंग, म्यूजियम, पानी आपूर्ति और व्यापारिक सुविधाओं पर काम हो रहा है।
Also Read: छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया बैड टच का आरोप, बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation