मध्यप्रदेश में कांग्रेस में जारी पतझड़ का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. हर दिन कहीं न कहीं से किसी न किसी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं. मध्य प्रदेश के शहडोल में लोकसभा चुनाव नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस को झटका लगा. नगरपालिका कोतमा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित दर्जनों कांग्रेसियों ने डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल के सामने भरे मंच पर भाजपा में शामिल हो गए.
Also Read: पिता ने फोन पर ऊंची आवाज में की बात, बेटे ने आपत्ति जताने पर की हत्या
शहडोल लोकसभा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के नामांकन के तुरंत बाद, नगर पालिका कोतमा के अध्यक्ष अजय सराफ और उपाध्यक्ष वैशाली बद्री ताम्रकार सहित दर्जनों समर्थक, ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए. इन सभी नेताओं ने डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल के सामने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया. प्रदेश के डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने इन सभी को भाजपा के साथ जुड़ा देखते हुए उन्हें पार्टी में शामिल करवाया.
अजय सराफ, वैशाली बद्री ताम्रकार और लाला भैया भाजपा में शामिल
नगरपालिका कोतमा के अध्यक्ष अजय सराफ, नगरपालिका कोतमा की उपाध्यक्ष वैशाली बद्री ताम्रकार, और जिला महामंत्री लाला भैया ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए. इसके साथ ही इनके दर्जनों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया.
Also Read: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी मुठभेड़, 6 नक्सली मारे गिराए
वास्तव में, बीजेपी का लक्ष्य एक लाख कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल करना है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसका दावा किया है कि अब तक लगभग 50 हजार कांग्रेसियों ने भाजपा में शामिल हो चुके हैं. सूत्र बताते हैं कि भाजपा का लक्ष्य एक लाख कांग्रेसियों को पार्टी में शामिल करना है.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed