महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई है. सियासी संकट के बीच एक नया मोड़ आ गया है. कल महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट होगा. इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. वहीं शिवसेना ने फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. इससे पहले शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि वो कल बागी विधायकों के साथ मुंबई लौटेंगे.
शिवसेना ने फ्लोर टेस्ट को SC में दी चुनौती
शिवसेना ने फ्लोर टेस्ट कराने के गवर्नर के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनातौ दी है. इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,
कल महाराष्ट्र में होगा फ्लोर टेस्ट
महाराष्ट्र में कल यानी गुरुवार को फ्लोर टेस्ट होगा. महाराष्ट्र में कल विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया गया है. राज्यपाल ने साफ कहा है कि इसका एजेंडा सीएम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव है. फ्लोर टेस्ट कल शाम पांच बजे तक किया जा सकता है.
कल बागी विधायक लौटेंगे मुंबई
गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर के दर्शन के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम लोग कल मुंबई जाएंगे और फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर में उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों के लिए प्रार्थना की.
महाराष्ट्र में बीजेपी एक्टिव
महाराष्ट्र की सिसायत को लेकर मंगलवार दिल्ली, गुवाहाटी से लेकर मुंबई तक हलचल देखने को मिली. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पहले दिल्ली गए. जहां उन्होंने अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की. इसके बाद शाम को वो मुंबई लौटे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले और फ्लोर टेस्ट की मांग की. राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा कि,
देर रात बीजेपी की मीटिंग
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है. देर रात देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बीजेपी नेताओं की बैठक हुई. बताया जा रहा है कि आगे की रणनीति पर चर्चा हुई है. बैठक में महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, बीजेपी MLC प्रवीण दारेकर और बीजेपी के अन्य नेता पार्टी नेता मौजूद थे.
आज फिर उद्धव कैबिनेट की बैठक
सियासी संकट के बीच आज फिर महाराष्ट्र सरकार कैबिनेट की बैठक होगी. ये बैठक दोपहर बाद होगी. मंगलवार को भी राज्य कैबिनेट की बैठक हुई थी. माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में सरकार बचाने को लेकर चर्चा हो सकती है.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा