हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा. अब उनकी जगह हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी प्रदेश के अगले सीएम बन सकते हैं. इससे पहले बीजेपी और जेजेपी गठबंधन टूटने की चर्चा के बीच चंडीगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी. बीजेपी ने चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाई. पार्टी आलाकमान की तरफ से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बना कर भेजे गए.
Also Read: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दे सकते हैं इस्तीफा
विधायक दल के नए नेता की तलाश में बीजेपी बनाम आलाकमान
हरियाणा में पार्टी आलाकमान ने बदलाव का मन बना लिया था. इसे देखते हुए बीजेपी विधायक दल की बैठक में नया नेता चुने जाने की बात कही जा रही थी. साथ ही यह कहा जा रहा था कि वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. अब बीजेपी की तरफ से विधायक दल के नए नेता निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं.
Also Read: इलेक्टोरल बॉन्ड्स मामले पर सुप्रीम कोर्ट की SBI को फटकार
हालांकि सूत्रों ने बताया कि इस राजनीतिक हलचल के बीच भी बीजेपी और जेजेपी के नेताओं के बीच बातचीत का रास्ता अभी भी खुला हुआ है. गौरतलब है कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 2 लोकसभा सीटों की मांग की थी, जबकि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले जीत हासिल हुई थी. इसके बावजूद भाजपा हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी को एक लोकसभा सीट देने को तैयार हो गई थी, लेकिन दुष्यंत चौटाला अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा