राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी की विवादास्पद टिप्पणी की सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निंदा की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है और उनकी पार्टी ने गिरि को भविष्य में अपमानजनक टिप्पणी करने के विरूद्ध चेताया है.
ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में मीडिया से कहा, ‘मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अखिल गिरि की टिप्पणी की निंदा करती हूं. अखिल ने जो किया है, वह गलत है. हम ऐसी टिप्पणी का समर्थन नहीं करते. मैं अपनी पार्टी की ओर से माफी मांगती हूं, क्योंकि वह मेरे पार्टी सहयोगी हैं. पार्टी पहले ही अखिल गिरि को आगाह कर चुकी है.’
बीजेपी ने किया प्रदर्शन
अखिल गिरि की विवादास्पद टिप्पणी की वजह से राज्य में राजनीतिक माहौल गर्मा गया. कथित विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने रविवार को राज्य के कई हिस्सों में रैलियां निकालीं.
राज्य के सुधार गृह मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता गिरि के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोलकाता के अलावा पश्चिम बर्द्धमान, मालदा और बांकुड़ा जिलों में भी प्रदर्शन किये गये. भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस और गिरि पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की ‘आदिवासी विरोधी’ मानसिकता को दर्शाती है.


More Stories
7 साल तक संदीप समझकर सलमान के साथ रही युवती, तीन बच्चों के बाद आधार कार्ड से खुला राज
The train robbery that never was: 2 Gujarat men, an attempted derailment
Kochi Mercedes Crash: Victim’s Daughter Accuses Judge of Evidence Tampering