महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में सीटों का बंटवारा लगभग पूरा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विभिन्न नेताओं से अनौपचारिक बातचीत के बाद यह जानकारी सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि महायुति में बनी सहमति के अनुसार भाजपा 288 विधानसभा सीटों में से 158 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, अब तक गठबंधन या किसी नेता द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Also read: बहराइच में शहर-गांवों में तनाव, कई इलाकों में इंटरनेट बंद
महाराष्ट्र: महायुति में सीट बंटवारे का फार्मूला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को गठबंधन में 70 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अजित पवार की एनसीपी को 50 सीटें देने की पेशकश की गई है। गठबंधन ने फिलहाल मुख्यमंत्री चेहरे का एलान नहीं करने का निर्णय लिया है, लेकिन चुनाव तक एकनाथ शिंदे ही चेहरा बने रहेंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई बैठक में इस फॉर्मूले पर सहमति बनी, जिसमें महाराष्ट्र कोर ग्रुप के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा भी शामिल थे।
Also read: बम की धमकी के चलते मुंबई-न्यूयॉर्क फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
महायुति में सीट बंटवारे पर चर्चा, विपक्षी महाविकास अघाड़ी में खींचतान जारी
इस बैठक में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवसेना ने 90 और एनसीपी ने 70 सीटों पर दावा किया था, लेकिन भाजपा के भीतर इसे लेकर आंतरिक विरोध था। दूसरी ओर, विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी चर्चा चल रही है और अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। विशेष रूप से मुंबई और नागपुर की कुछ सीटों पर महाविकास अघाड़ी के दलों के बीच खींचतान बनी हुई है।
Also read: 16 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला
कांग्रेस विधायक ने अजित पवार की एनसीपी का थामा दामन
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द ही हो सकता है, और इसी के साथ नेताओं का दल बदलना भी शुरू हो गया है। सोमवार को कांग्रेस के विधायक हीरामन भीका खोसकर ने नासिक की इगतपुरी सीट से इस्तीफा देकर अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए। एनसीपी ने खोसकर का स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से नासिक क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी। हाल ही में प्रसिद्ध अभिनेता सयाजी शिंदे ने भी एनसीपी का हाथ थामा था।
Also read: तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे


More Stories
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक महीने में सोना ₹12,000 और चांदी ₹48,000 तक सस्ती
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers