महाराष्ट्र का छत्रपति संभाजीनगर शहर हाल ही में चर्चा में था, जहां मुग़ल सम्राट औरंगजेब की कब्र स्थित है, और कई लोगों ने इसे हटाने की मांग की थी। इस विवाद के दौरान राज्य के नागगुर में एक विशेष समुदाय द्वारा सांप्रदायिक हिंसा भी की गई थी। इन सभी घटनाओं के बीच अब छत्रपति संभाजीनगर में मेवाड़ के शासक और वीर राजा महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसका अनावरण देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
Also Read : Samwad 2025 बुंदेलखंड में भी दिखा यूपी का असाधारण बदलाव माहेश्वरी
शुक्रवार को होगा मूर्ति का अनावरण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी 18 अप्रैल को शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में राजपूत योद्धा और मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करने जा रहे हैं। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया है कि राजनाथ सिंह शुक्रवार को शाम 4 बजकर 30 मिनट के करीब चिकलथाना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वह छत्रपति संभाजीनगर का दौरा करेंगे और यहां महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
Also Read : करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर, इस महीने से रिचार्ज प्लान्स हो सकते हैं महंगे
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शाम 5 बजे के करीब सिडको के कनॉट प्लेस में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बता दें कि महाराणा प्रताप 16वीं सदी में मेवाड़ के शासक थे और उन्हें एक प्रतापी राजा माना जाता है। राजनाथ सिंह शाम 6 बजे के करीब रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों से भी बात करेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
Also Read : ICICI बैंक ने घटाई एफडी और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें
लखनऊ की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह 18 अप्रैल को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को करीब 8 बजकर 45 मिनट पर राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वह अपने सरकारी आवास पर जाएंगे। राजनाथ सिंह शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ की शुरुआत करेंगे। इसके बाद उनका भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम भी है।


More Stories
Most of ₹2,192 Crore Tech Funding Goes to Companies Associated with Government Panel
क्या पंजाब में बीजेपी फिर अकाली दल से करेगी गठबंधन? सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात के संकेत
छत्तीसगढ़ में खूंखार भालू का कहर, तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में दहशत