महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी समेत कर्नाटक के साथ सीमा विवाद का मुद्दा गरमा सकता है. वहीं आज सत्र में शामिल होने के लिए राकांपा विधायक सरोज बाबूलाल अहिरे अपने नवजात शिशु के साथ महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचीं.
सरोज बाबूलाल नवजात बच्चे को गोद में लेकर लेकर पहुंचीं जिसकी तस्वीर सामने आयी है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सरोज 30 सितंबर को मां बनीं और आज शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए पहुंचीं हैं. मिडिया से बात करते हुए सरोज ने कहा कि पिछले 2.5 सालों से कोरोना वायरस के चलते नागपुर में कोई सत्र आयोजित नहीं किया गया था. आज ये हो रहा है और मैं हाल ही में मां बनी हूं. आज अपने मतदाताओं के लिए जवाब लेने के लिए आई हूं.
अंतर्राज्यीय सीमा विवाद पर ना हो राजनीति- एकनाथ शिंदे
ताजा अपडेट के मुताबिक, विधानसभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद पर बात करते हुए कहा कि पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री ने अंतर्राज्यीय सीमा विवाद में मध्यस्थता की है. इस मुद्दे पर अब राजनीति नहीं होनी चाहिए. हमें सीमावर्ती निवासियों के साथ एक साथ खड़ा होना चाहिए.


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video