प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है. प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है. लाभकारी योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी. बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम की पवित्र धारा में स्नान करेंगे.
प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित हो रही है. इस बैठक में सरकार के सभी 54 मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और उनकी स्वीकृति की संभावना है. प्रयागराज और वाराणसी को मिलाकर एक डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाने का निर्णय लिया जा सकता है, क्योंकि ये दोनों स्थान अब देश के प्रमुख धार्मिक केंद्र बन चुके हैं. डिफेंस और एयरोस्पेस में निवेश बढ़ाने के लिए भी कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं. इसके अलावा, युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण के संबंध में भी प्रस्ताव पेश हो सकता है.
Also read:IND vs ENG पहले टी20 के लिए भारतीय प्लेइंग 11 का संभावित चयन
2019 कुंभ के बाद फिर संगम में स्नान करेंगे सीएम योगी और उनके मंत्री
कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी भी लगाएंगे. सीएम योगी 2019 कुम्भ मेले में भी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ स्नान कर चुके हैं. महाकुम्भ में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए यूपी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है. इनमें से कई तो कल रात तक पहुंच चुके हैं. यह बैठक अरैल के त्रिवेणी संकुल में दोपहर 12 बजे शुरू होगी. लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए अरैल में बैठक का फैसला लिया गया है. पहले ये नीटिंगव मेला प्राधिकरण में रखा गया था. अगर मेला प्राधिकरण में मंत्रियों की बैठक होती, तो फिर वीआईपी मूवमेंट के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती थी


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead