सपा अध्यक्ष ने ये दिया जवाब
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह बयान दिया कि हमारा काम धर्म का नहीं है, बल्कि हमारा काम गैर बराबरी को दूर करने का है. उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की जा रही सनातन धर्म से संबंधित टिप्पणी पर भी विचार किया.सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि हमारा काम धर्म का नहीं है, गैर बराबरी दूर करने का है. हमारा रास्ता वही है जो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया का था जिस पर चलकर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने संघर्ष करना सिखाया. इस दौरान कई विधायकों ने उनसे स्वामी प्रसाद मौर्य की भी शिकायत की. इस पर अखिलेश यादव ने ऐसी बातें दोबारा न होने देने का आश्वासन दिया. सपा अध्यक्ष पार्टी नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे.
also read: मालदीव- वो चार मौक़े, जब भारत ने मालदीव को संकट से बाहर निकाला
अखिलेश यादव ने संकेत दिया कि सपा अपने कई विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उतनी ही सीटें दी जाएंगी, जितने पर उसके पास जीतने वाले प्रत्याशी होंगे. अपने नेताओं को अखिलेश ने बेरोजगारी और महंगाई सरीखे आमजन के मुद्दों पर ही केंद्रित रहने की सलाह दी.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed