जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज अनुच्छेद 370 को लेकर भारी हंगामा हुआ, जब इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई शुरू हो गई। अनुच्छेद 370 की वापसी का प्रस्ताव पेश किए जाने पर दोनों पक्षों के विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे सदन में तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सदन के मार्शलों को हस्तक्षेप कर बीच-बचाव करना पड़ा।
Also Read: बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का दिल्ली AIIMS में हुआ निधन
हंगामा बढ़ने पर विधानसभा के स्पीकर ने कार्यवाही को कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि जो विधायक वेल में आकर हंगामा कर रहे हैं, उन्हें तुरंत सदन से बाहर निकाला जाए। इस पर मार्शलों ने स्थिति संभालते हुए कुछ भाजपा विधायकों को सदन से बाहर किया।
Also Read: ऑस्ट्रेलिया: 16 साल तक के बच्चे नहीं चला सकते सोशल मीडिया
सदन में अनुशासन और गरिमा पर सवाल
इस घटनाक्रम से सदन में अनुशासन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि सदन में अनुच्छेद 370 जैसे संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा के दौरान बार-बार इस प्रकार की अराजक स्थिति उत्पन्न होती रही है। स्पीकर ने सभी विधायकों को शांतिपूर्वक चर्चा करने और सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की, लेकिन दोनों पक्षों के विधायक अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
Also Read: LMV लाइसेंस धारक 7500 KG तक वजन वाले ट्रांसपोर्ट वाहन चलाने के हकदार: सुप्रीम कोर्ट
इस घटना ने जम्मू-कश्मीर की राजनीति में अनुच्छेद 370 के मुद्दे की संवेदनशीलता और दोनों पक्षों के बीच बढ़ते टकराव को फिर से उजागर किया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई और लेंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाए। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। बैनर को देखकर भाजपा के विधायक भड़क गए और उन्होंने उनके हाथ से उस पोस्टर को छीन लिया। भाजपा विधायकों ने शेख खुर्शीद के हाथ से पोस्टर लेकर उसे फाड़ दिया। इस दौरान हाथापाई होने लगी और जमकर हंगामा हुआ।
Also Read: सलमान खान को धमकी और पांच करोड़ की फिरौती माँगने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation