भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान वैश्विक मंच पर अलग-थलग पड़ गया है। पाकिस्तान की उकसावे वाली हरकतों की कई देशों ने आलोचना की। पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया। रुबिन ने कहा पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है और उस पर कार्रवाई जरूरी है।
Also Read: ‘सबको युवा कप्तान चाहिए…’, टेस्ट से संन्यास के तुरंत बाद रोहित शर्मा का बयान वायरल
‘अमेरिका को भारत का एकजुट समर्थन करना चाहिए’
माइकल रुबिन ने ANI से कहा कि अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित किया था, लेकिन पाकिस्तान को नहीं। अब समय आ गया है कि हम ऑक्टोपस के सिर पर हमला करें, सिर्फ बाजुओं पर नहीं। अमेरिका को एकजुट होकर भारत का समर्थन करना चाहिए और भारत के ऑपरेशन सिंदूर को सही ठहराया। उन्होंने कहा, लोकतांत्रिक देश के नेता का कर्तव्य है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा करे। पीएम मोदी और भारत का नेतृत्व समझता है कि सभी भारतीय खतरे में हैं। रुबिन बोले, इस सबकी शुरुआत तब हुई जब आसिम मुनीर ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम साथ नहीं रह सकते। भारत में दोनों समुदाय साथ रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान अल्पसंख्यकों को देश से बाहर कर रहा है।
Also Read: भारत-पाकिस्तान तनाव: जम्मू-कश्मीर में रातभर दहशत और सतर्कता
पाकिस्तान की हरकतों का बताया कारण
माइकल रुबिन ने कहा कि पाकिस्तान विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भारत पर आक्रामक रुख अपनाता है। यह उसकी पुरानी रणनीति है। आर्थिक या सामाजिक असफलता के समय पाकिस्तान भारत विरोधी बयान देता है। रुबिन बोले, भारत में हर मुद्दे पर खुली चर्चा होती है। भारत और पाकिस्तान की राजनीतिक सोच में बड़ा अंतर है।
भारतीय सेना ने रणनीति के तहत दी जवाबी कार्रवाई
माइकल रुबिन बोले, पाकिस्तान ने आतंकवाद को समर्थन देकर संघर्ष की शुरुआत की, भारत आतंक का शिकार है। उन्होंने कहा, पहले लगा पीएम मोदी ने देर की, पर अब दिखा सेना ने योजनाबद्ध कार्रवाई की। रुबिन बोले, भारतीय सेना ने दिखाया कि वह कितनी सक्षम है, पाकिस्तान घिरकर चेहरा बचा रहा है। उन्होंने कहा, आसिम मुनीर को समझना चाहिए कि जो गड्ढा खोदता है, एक दिन उसमें गिरता है। रुबिन ने सलाह दी, पाकिस्तान गड्ढा खोदना बंद करे और आगे बढ़े। उन्होंने कहा, अमेरिका को पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ घोषित करना चाहिए।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed