राहुल गांधी आज हाथरस रेप पीड़िता के परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे, जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक उनसे बातचीत की। इस दौरान पीड़िता के परिवार ने उन्हें एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने न्याय की मांग की।
आज लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाथरस मामले के पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान यूपी पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी।
राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से कुछ देर मुलाकात की, फिर वहां से निकल गए।
मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने राहुल गांधी को एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी व्यथा बताई है। बता दें कि 14 सितंबर 2020 को 19 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की बात सामने आई थी, इसके बाद दिल्ली में इलाज के दौरान 29 सितंबर 2020 को उसकी मौत हो गई थी।
Also read : Rajasthan: खेलते-खेलते 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा पांच साल का मासूम, 57 घंटे की जंग के बाद हार गया मासूम
राहुल गांधी को लिखा पत्र
पीड़िता के पिता ने राहुल गांधी के नाम पत्र लिखकर कहा कि राहुल जी पत्र में लिखी हुई बातें गहराई से पढ़ें। राहुल जी 14 सितंबर 2020 को हुई घटना बहुत ही भयानक थी, उस घटना में मेरी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था और उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई, जीभ भी काट दी गई।
उसके बाद मेरी बेटी को मेरे परिवार के अनुमित के बिना शासन-प्रशासन ने रात के अंधेरे में 2.30 बजे केरोसिन डालकर जला दिया। राहुल जी आजतक मेरे परिवार को यह नहीं पता चला कि जलाई गई बॉडी किसकी थी।
Also Read: एलन मस्क की कुल संपत्ति 400 अरब डॉलर से अधिक पहुंची
नहीं मिली अभी तक नौकरी
उन्होंने आगे लिखा, “राहुल जी, हमारे मामले में सीबीआई जांच हुई थी, जिसमें चारों आरोपी दोषी पाए गए थे। मेरी बेटी ने मृत्यु से पहले अपने बयान में सभी चारों आरोपियों के नाम लिए थे, लेकिन उसे समय पर मेडिकल जांच नहीं कराई गई।
सीबीआई की चार्जशीट में सभी आरोपी दोषी होने के बावजूद, ट्रायल कोर्ट ने तीन आरोपियों को बरी कर दिया और एक आरोपी को केवल 304 (एससी/एसटी एक्ट) के तहत सजा सुनाई।”
उन्होंने कहा, “सांसद जी, मैं आपको बताना चाहता हूं कि राज्य सरकार ने मेरे परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब तक न तो नौकरी दी गई और न ही घर।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने हमारे मामले में स्वत: संज्ञान लिया था और 26 जुलाई 2022 को यूपी सरकार को नौकरी और घर देने का आदेश दिया था, लेकिन आज तक योगी सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया।”
Also Read : एलन मस्क ने रचा इतिहास, 400 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरबपतियों की रेस में सबसे आगे


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts