हरियाणा में कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है, जिसमें उसने अपने वादों की सूची जनता के सामने प्रस्तुत की है। हरियाणा के लिए कांग्रेस ने 7 गारंटी जारी कर दी हैं. जिसमें महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, गरीबों और किसानों का खास ख्याल रखा गया है.
हर एक वर्ग को लुभाने की कोशिश कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में की है. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है. सात वादे, पक्के इरादे के नाम से गारंटी जारी की हैं. कांग्रेस ने हरियाणा की जनता से सात प्रमुख वादे किए हैं, जिसमें सभी वर्गों पर ध्यान दिया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता को इन गारंटियों में कितना आकर्षण है, जो विधानसभा चुनाव के बाद ही स्पष्ट होगा।
Also Read : लालू और तेजस्वी को समन, तेज प्रताप की संलिप्तता पर कोर्ट ने कहा
कांग्रेस कर रही सरकार बनाने का दावा
हरियाणा में 5 अक्तूबर को मतदान होगा, जिसके परिणाम 8 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं, जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान होगा। कांग्रेस का दावा है कि इस बार हरियाणा में वही सरकार बनाएगी। वहीं बीजेपी भी दावा कर रही है कि इस बार वह रिकॉर्ड तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे. घोषणापत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेश किया है.
Also Read : इस्तीफा के बाद अरविंद केजरीवाल छोड़ेंगे सरकारी आवास और सुविधाएं
कांग्रेस के घोषणा पत्र की अहम बातें
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए ने आज दिल्ली में अपना घोषणापत्र जारी किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पहले ही पार्टी की प्रमुख गारंटियों का ऐलान कर चुके हैं, जिनमें 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 2 लाख युवाओं को नौकरी देने, और बुजुर्गों को 6,000 रुपये की पेंशन शामिल हैं।
इन घोषणाओं के अलावा एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा समेत कई और अहम ऐलान आज किए गए हैं.
Also Read : Scientists have discovered a new blood group after 50 years


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation