हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार रात को अपने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस लिस्ट को जारी हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि बीजेपी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया है, लेकिन टिकट ना मिलने के कारण कई नेता और पदाधिकारी नाराज हो गए हैं और उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले प्रमुख नेताओं में कर्ण देव कांबोज शामिल हैं, जो वर्तमान में बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष थे। उन्होंने इंद्री से टिकट ना मिलने के बाद पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा, रणजीत सिंह चौटाला और कविता जैन जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
Also read: उत्तर कोरिया: बाढ़ से 4000 मौतों पर तानाशाह का गुस्सा, 30 अधिकारियों को फांसी
कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें
कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला का नाम बीजेपी की पहली लिस्ट से गायब है। इस लिस्ट से अपना नाम न देखकर चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अपने समर्थकों की एक बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और यह भी संभावना जताई जा रही है कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इस बीच, बीजेपी की लिस्ट में अगला नाम सुखविंदर मांडी का है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उम्मीदवारों की पहली सूची से खुश नहीं हैं, और इस्तीफों का सिलसिला जारी है। लिस्ट जारी होने के बाद कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनका कहना है कि उम्मीदवारों के चयन में पार्टी ने उनके नेताओं को तरजीह नहीं दी है।
Also read: भारत-सिंगापुर के बीच चार समझौते, डिजिटल-सेमीकंडक्टर में सहयोग
बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. इस बार लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, ज्ञान चंद गुप्ता को पंचकुला से, हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट से, कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से, सुनीता दुग्गल रतिया से, भव्य बिश्नोई आदमपुर से, तेजपाल तंवर सोहना से अपनी किस्मत को आजमाएंगे.
Also read: कानपुर हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, कार पर गिरा भारी बिजली का खंभा


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs