प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात में धुआंधार प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। आज गुजरात में पीएम मोदी के साथ बीजेपी के बड़े स्टार प्रचारकों का भी जमाव़ड़ा लगने वाला है। आज पीएम की गुजरात के मेहसाणा, दाहोद में रैलियां होंगी। साथ ही साथ वो आज भावनगर और वडोदरा में भी जनसभाएं करने वाले हैं। वहीं उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मैदान में होंगे मतलब आज बीजेपी गुजरात में प्रचार में धमाका करने वाली है।
गुजरात के चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों की कार्पेट बॉम्बिंग के बाद आज बीजेपी के सबसे बड़े प्रचारक खुद प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर अपने गृह राज्य में पहुंच रहे हैं। वह यहां 4 रैलियां करेंगे।
- मेहराणा में दोपहर 1 बजे
- दाहोद में दोपहर 3.30 बजे
- वडोदरा में शाम 5.30 बजे और
- भावनगर शाम 7.30 बजे प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे
गुजरात में पीएम की ताबड़तोड़ रैलियां
पीएम मोदी कल भी गुजरात में ही रहेंगे। 24 नवंबर को पीएम मोदी पालनपुर, मोडासा, देहगाम और बावला में रैली करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी गुजरात में अब तक 16 रैलियां कर चुके हैं और दूसरे चरण की वोटिंग से पहले पहले तक वो 35 और रैलियां करेंगे यानी वो कुल 51 रैलियां करेंगे। रैलियों की इस संख्या को देखकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। एक राज्य में, जहां लोकसभा की 26 सीटें हैं यानी हर सीट पर पीएम औसतन 2 रैलियां कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आज गुजरात में अकेले नहीं होंगे उनके अलावा पार्टी के बड़े स्टार प्रचारक भी अलग अलग रिजन में होंगे। उनके अलावा अमित शाह, जेपी नड्डा और फायरब्रांड सीएम योगी आदित्यनाथ भी अलग अलग जगहों पर बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation