महाराष्ट्र के नागपुर में कर्ज माफी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारी किसान पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडु के नेतृत्व में सड़क पर उतरे हैं। किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को पूरी तरह से जाम कर दिया है, जो नागपुर को हैदराबाद से जोड़ता है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए, कर्ज माफी की मांग की। आंदोलनकारियों ने आज ट्रेनें भी रोकने की धमकी दी है, जिससे स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
Also Read: एसिड अटैक मामला झूठी साजिश का खुलासा
प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडु ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों की कर्ज माफी की मांग की। कडु ने कहा कि अगर राज्य सरकार के पास किसानों के कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं तो केंद्र सरकार को मदद करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आज दोपहर 12 बजे के बाद किसान ट्रेनें रोक देंगे। कडु ने आरोप लगाया कि सरकार ने बार-बार कर्ज माफी का वादा किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके अलावा, सूखा प्रभावित किसानों को भी सरकार से पर्याप्त सहायता नहीं मिल रही है। मंगलवार को हजारों किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को जाम कर दिया।
बच्चू कडु का आरोप मुख्यमंत्री को किसानों से मिलने का वक्त नहीं
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री बच्चू कडु ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास किसानों से मिलने का समय नहीं है। कडु ने आरोप लगाया कि राज्य में किसानों को पूरा दाम नहीं मिल रहा और कर्ज माफी की कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर मध्य प्रदेश की भावांतर योजना का हवाला दिया, जो महाराष्ट्र में लागू नहीं है। कडु ने यह भी बताया कि अभी एक से डेढ़ लाख किसान प्रदर्शन में शामिल हैं, और अधिक किसान भी आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
Also Read: सूर्यकुमार ने पावरप्ले को बताया अहम बुमराह पर दी अपनी राय


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs