अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार यह कह चुके हैं कि भारत दुनिया के सबसे अधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक है। लेकिन अब उन्होंने एक बड़ा दावा किया है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाने वाले टैरिफ में भारी कटौती करने की योजना बना रहा है। उन्होंने आगे कहा, “मुझे हाल ही में यह सुनने को मिला कि भारत अपने टैरिफ में बड़ी कटौती करने वाला है, और मैंने सोचा कि यह पहले ही क्यों नहीं किया गया?”
Also Read : साहिबगंज में मालगाड़ी टक्कर: 2 लोको पायलट की मौत
ट्रंप की टैरिफ नीति से बढ़ी वैश्विक चिंता, अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों पर पड़ सकता है असर
Also Read : वायु सेना इंजीनियर की हत्या: चोरी थी मकसद, तो दो हथियार क्यों?
डोनाल्ड ट्रंप की यह टिप्पणी वाशिंगटन द्वारा 2 अप्रैल को पारस्परिक टैरिफ लागू करने से ठीक पहले आई है। ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ नीति ने वैश्विक नीति निर्माताओं के बीच चिंता बढ़ा दी है। व्हाइट हाउस ने भारत को उन देशों की सूची में रखा है जो “अनुचित” माने जाते हैं और उच्च शुल्क लगाकर अमेरिकी निर्यातकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस कदम से वैश्विक व्यापार संबंधों पर असर पड़ सकता है और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता में नए मोड़ आ सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे द्विपक्षीय आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव आ सकते हैं।
अमेरिकी उत्पादों पर ऊँचे टैरिफ से वैश्विक व्यापार में बढ़ी मुश्किलें: व्हाइट हाउस
Aldo Read : भूकंप से म्यांमार को हुआ भारी नुकसान, इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाता है, जिससे अमेरिकी उत्पादों का विदेशी बाजारों तक पहुंचना “लगभग असंभव” हो जाता है। लेविट ने कहा कि दूसरे देश भी इसी प्रकार का बैरियर लगाए हुए हैं। यूरोपियन यूनियन अमेरिका के डेयरी प्रोडक्ट पर 50 फीसदी शुल्क लेता है। जापान अमेरिकी चावल पर 700 प्रतिशत शु्ल्क लगाता है। वहीं, कनाडा ने अमेरिकी बटर और चीज पर करीब 300 फीसदी शुल्क लगा रखा है। लेविट ने कहा, “इससे अमेरिकी उत्पादों को इन बाजारों में आयात करना लगभग असंभव हो गया है और पिछले कई दशकों में बहुत से अमेरिकियों को कारोबार और रोजगार से बाहर होना पड़ा है।”


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation