उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखे हमले किए, उर्दू भाषा से लेकर महाकुंभ पर कथित दुष्प्रचार तक के मुद्दे उठाए। इसी दौरान, सपा अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ की भाषा और उनके भगवा वस्त्रों को लेकर करारा जवाब दिया।
समाजवादी पार्टी की ओर से एक्स हैंडल पर अखिलेश यादव का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें अखिलेश यादव कह रहे हैं कि क्या भगवा कपड़े पहनने से कोई योगी हो जाता है? हमारे भारत के लोग, खासकर गांव के लोग, रामायण को देखते और जानते हैं। वो ये भी जानते हैं कि सीता मां का अपहरण जब हुआ था, तो रावण साधु के भेष में आया था। यह जन-जन जानता है। पूरा देश और प्रदेश जानता है। जितने लोग सनातनी हैं, वो लोग भी जानते हैं। हिंदू समाज के लोग जानते हैं। रावण को जब सीता मां का हरण करना था, तो रावण साधु के भेष में आया था, इसलिए हमें और आप सब लोगों को बहुत सावधान रहना पड़ेगा।
Also Read:- योगी का ऐलान: सफाईकर्मियों को 10 हजार बोनस, 16,000 वेतन
अखिलेश यादव का तंज: “मुख्यमंत्री को न समाजवाद पता, न लोकतंत्र
आगे अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए योगी आदित्यनाथ की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा, जिनका व्यवहार, भाषा बहुत खराब हो गई है। अनड्रेमोकेटिक लैंग्वेज (अलोकतांत्रिक भाषा) बोल रहे हैं। जो कह रहे हैं कि सोशलिज्म (समाजवाद) समाजवादी जानते ही नहीं, यह एंबुलेंस का काम, समाजवादी मतलब सबका साथ, समाजवादी मतलब सबको सम्मान, समाजवादी मतलब सबको साथ लेकर चलना, हमारे मुख्यमंत्री कुछ जानते ही नहीं हैं। यह पहले मुख्यमंत्री हैं, जो कुछ जानकारी ही नहीं रखते हैं। इनसे पूछो समाजवादी तो इनको समाजवाद ही नहीं पता। इनसे पूछो लोकतंत्र, तो उसका भी मतलब नहीं पता इन्हें।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा
अरुणाचल सीमा पर चीन की नई चाल, कई जगह तनाव बढ़ा