आज महाराष्ट्र के आदिवासी समाज के विधायक मंत्रालय में आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान अजीत पवार गुट के विधायक और डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद गए। उनके बाद कुछ और आदिवासी विधायक भी कूद गए।
महाराष्ट्र के मंत्रालय में अजित पवार गुट के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरी झिरवल मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद गए। नरहरी झिरवल छत से कूदे और सुरक्षा जाली पर अटक गए। झिरवल के बाद कुछ और आदिवासी विधायक भी कूद गए। हालांकि, नीचे जाली रहने के कारण सभी की जान बच गई।
झिरवल धनगर समाज को ST कोटे से आरक्षण का विरोध कर रहे हैं। नरहरी झिरवल महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सदस्य हैं।
Also Read : आरजी कर अस्पताल हत्या की शिकार महिला की प्रतिमा को लेकर विवाद
जाल बना सुरक्षा कवच
बता दें कि आज महाराष्ट्र के आदिवासी समाज के विधायक मंत्रालय में आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान विधायक मंत्रालय के दूसरी मंजिल पर लगाई गई सुरक्षा जाली पर उतर गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने विधायकों को सुरक्षा नेट से हटा दिया है।
Also Read : मराठी, बंगाली समेत 5 भाषाओं को मिला शास्त्रीय भाषा दर्जा
अपनी ही सरकार के फैसले का विरोध कर रहे डिप्टी स्पीकर
विधायक एकनाथ शिंदे सरकार के धनगर समाज को एसटी दर्जा देने के फैसले का विरोध कर रहे हैं, आरक्षण की सुरक्षा हेतु।
धनगर समाज को आदिवासी कोटे में आरक्षण ना मिले और पेसा कानून के तहत नौकरी भर्ती की मांग को लेकर विधायक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Also Read : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ने दक्षिण कोरिया को दी परमाणु हमले की धमकी


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation