अयोध्या में भाजपा ने श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के आभामंडल को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखने की रणनीति को बढ़ावा दिया है। हनुमत और राम कथा के साथ, प्रदेश भाजपा दिल्ली के सभी जिलों के लोगों को रामलला के दर्शन कराएगी। पहले चरण में, दिल्ली से 21000 लोगों को तीर्थाटन के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। चांदनी चौक जिले के लोगों को सबसे पहले भगवान राम के दर्शन का अवसर मिलेगा।
Also Read: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम सत्र आज से
दिल्ली भाजपा की रणनीति
विशेष रणनीति के तहत भाजपा ने अगले सप्ताह पांच स्पेशल ट्रेनों से तीर्थाटन कराने का निर्णय लिया है। पांच फरवरी को ट्रेन से 1500 लोगों को अयोध्या धाम ले जाने की योजना तैयार की है। पहले चांदनी चौक जिले के लोगों को जाने का मौका मिलेगा। इसके बाद केशवपुरम जिले के लोग जाएंगे। हालांकि ये मुफ्त नहीं होगा।
Also Read: कड़ाके की ठंड और कोहरे से परेशान उत्तर भारत, 19 ट्रेनें लेट
बाबा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बाबा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार लगवाएंगे। आगामी एक से तीन फरवरी को होने वाली पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। चौथा पुस्ता नगर के सामने यमुना खादर स्थित डीडीए के विशाल मैदान में इसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।
Read also: ED ने हेमंत सोरेन के दिल्ली घर पर मारा छापा
प्रत्येक श्रद्धालु से भाजपा आने-जाने, ठहरने, खाने-पीने और मंदिर दर्शन कराने तक 800 रुपये लेगी। योजना के तहत 5, 6, 8 और 9 फरवरी को विशेष ट्रेन से दिल्ली वाले अयोध्या धाम जाएंगे। इसके पहले प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल 2 फरवरी को त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अयोध्या धाम राम मंदिर का दर्शन कराने के लिए ले जाएंगे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक जनों को यह तीर्थयात्रा निशुल्क कराई जाएगी।
Read also: ‘फाइटर’ बनी 2024 की नंबर वन फिल्म, कमाए करोड़ों रुपये


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed