कांग्रेस अभी तक सैम पित्रोदा के कथित नस्लभेदी और रंगभेदी बयान को लेकर हुई आलोचना से उबरी भी नहीं है कि कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने फिर कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर विवाद हो सकता है। दरअसल मणिशंकर अय्यर ने एक बातचीत में कहा कि ‘पाकिस्तान एक संप्रभु देश है और उनके पास परमाणु बम भी है, इसलिए हमें उन्हें सम्मान देना चाहिए।
Also Read: Akshaya Tritiya: Embracing Eternal Abundance and Prosperity
मणिशंकर अय्यर के वीडियो में भारत-पाकिस्तान संवाद
अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमें अय्यर ने पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का समर्थन किया और कहा कि ‘पाकिस्तान एक संप्रभु देश है और उनकी भी इज्जत है, उस इज्जत को कायम रखते हुए आप उनसे जो भी बात करना चाहते हैं करें, लेकिन बात तो करें। बंदूक लेकर आप घूम रहे हैं और उससे तनाव बढ़ रहा है।’
अय्यर ने कहा कि ‘अगर वहां कोई पागल सत्ता पर काबिज हो जाए तो क्या होगा, उनके पास परमाणु बम है। हमारे पास भी है, लेकिन अगर लाहौर स्टेशन पर बम फूटा तो सिर्फ 8 सेकेंड में बम का रेडिएशन अमृतसर पहुंच जाएगा। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि बातचीत करके बमों का इस्तेमाल रोका जाए। अगर आपने उनसे बात करने की कोशिश की और उन्हें इज्जत दी, तभी वे अपने बम के बारे में नहीं सोचेंगे। भारत को अगर विश्वगुरु बनना है तो ये दिखाना जरूरी है कि हम पाकिस्तान के साथ अपने मुद्दे सुलझाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए हमें बात करनी होगी और पिछले 10 वर्षों में कोई बात नहीं हुई है।’
Also Read: SIP investments surge past Rs 20,000 crore in India for first time
मणिशंकर का पाकिस्तान प्रेम
मणिशंकर अय्यर पहले भी पाकिस्तान के प्रति अपना प्यार दिखा चुके हैं। बीते दिनों मणिशंकर अय्यर लाहौर के फैज महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान के लोग प्यार मिलने पर प्यार बरसाते हैं। मैं अब तक जिस भी देश में गया, वहां इतने खुले दिन से स्वागत नहीं किया गया, जितना पाकिस्तान में हुआ। मेरे अनुभव से पाकिस्तान के लोग ऐसे हैं जो दूसरे पक्ष पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया करते हैं। अगर हम दोस्ती दिखाते हैं तो पाकिस्तानी उससे ज्यादा दोस्ती दिखाते हैं। अगर हम दुश्मनी दिखाते हैं तो वे भी ज्यादा दुश्मनी दिखाते हैं।’
Also Read: Study warns cancer-causing chemicals detected in cars, poses health risk for drivers
साल 2018 में मणिशंकर अय्यर ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्हें कश्मीर पर पाकिस्तान की नीति पर फख्र है। उन्होंने कहा कि ‘वे पाकिस्तान से भी उतना ही प्यार करते हैं, जितना हिंदुस्तान से करते हैं।’
Also Read: Why Go Electric? Exploring the Benefits of Electric Vehicles


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा