मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर अखिलेश यादव ने पूरी ताकत लगा दी है। अखिलेश, डिंपल यादव और चाचा शिवपाल यादव घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। उधर बीजेपी यह सीट समाजवादी पार्टी से छीनने के लिए पूरा जोर लगा रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए जनसभा करेंगे। यहां समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव का मुकाबला बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से है। योगी आदित्यनाथ की सभा करहल में होगी, जहां से समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक हैं।
अखिलेश यादव ने लगाई पूरी ताकत
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर अखिलेश यादव ने पूरी ताकत लगा दी है। अखिलेश, डिंपल यादव और चाचा शिवपाल यादव घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। उधर बीजेपी यह सीट समाजवादी पार्टी से छीनने के लिए पूरा जोर लगा रही है। दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक यहां कई जनसभाएं कर चुके हैं। अब कल मुख्यमंत्री योगी जनसभा करने आ रहे हैं।
बहू डिंपल ने फोन किया तब माने शिवपाल यादव
बता दें, मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले यादव कुनबा एकजुट हो गया है। वहीं प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी चुनाव प्रचार के दौरान अपने पुराने तेवर में दिख रहे हैं। हालांकि शिवपाल यादव के बयानों से एक नई चर्चा शुरू हो गई है, जिसमें कहा जा रहा है कि वे अखिलेश यादव नहीं बल्कि बहू डिंपल यादव के फोन पर बात करने के बाद माने हैं।


More Stories
Why Akshaye Khanna Chose ‘Shukracharya’ in Mahakali After the Massive Success of Dhurandhar
नितिन गडकरी के ‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता’ बयान से मची हलचल, जानिए नागपुर में क्या बोले
Expired Chocolates Dumped in Kanpur, People Rush to Take Them Home