दिल्ली सरकार के सूचना एवं प्रचार निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 163.62 करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि पैसा 10 दिनों के भीतर जमा करना होगा। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्य सचिव को 2015-2016 में आम आदमी पार्टी से विज्ञापनों पर किए गए खर्च की वसूली करने का निर्देश दिया था।
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मुख्य सचिव को सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित राजनीतिक विज्ञापनों के लिए आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया था, जिसके एक महीने बाद अब ये नोटिस जारी किया गया है। दिल्ली सरकार के सूचना एवं प्रचार निदेशालय द्वारा जारी वसूली नोटिस में राशि पर लगा ब्याज भी शामिल है और दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के लिए 10 दिन के अंदर पूरी राशि का भुगतान करना ज़रूरी है। इस अवधि में अगर भुगतान नहीं किया गया तो आवश्यक कार्यवाही करने की बात भी नोटिस में कही गयी है।

दिल्ली सूचना और जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआरडी) ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पार्टी के राजनीतिक विज्ञापनों के लिए 163.62 करोड़ रुपये चुकाने के लिए नोटिस भेजा है, जो सरकारी विज्ञापनों के रूप में प्रकाशित किए गए थे।
नोटिस के मुताबिक 99.31 करोड़ रुपये 31 मार्च, 2017 तक राजनीतिक विज्ञापनों पर खर्च किए गए। शेष रकम इस राशि पर ब्याज के कारण 64.31 करोड़ रुपये है, यानी कुल रकम 163.62 करोड़ रुपए बनती है।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video