छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि लंबे समय से इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए भर्ती की घोषणा हुई है. प्रदेश की स्कूलों में 33 हजार से अधिक शिक्षकों की सीधी भर्ती होगी. बुधवार को स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इसकी घोषणा की और इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 8879 करोड़, 1 लाख, 49 हजार रुपए की अनुदान की मांग की है. इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 7387 करोड़ 66 लाख 32 हजार रुपए शामिल हैं.
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों की लम्बे समय से माँग
विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती की मांग भी प्राथमिक रूप से की जा रही थी. विधानसभा सत्र के दौरान, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विभागीय बजट पर चर्चा के दौरान प्रदेश के स्कूलों में 33 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती की घोषणा की है. इसमें 2524 पदों के लिए व्याख्याता, 8194 पदों के लिए शिक्षक, और 22,341 पदों के लिए सहायक शिक्षक शामिल हैं. इसके अलावा, समग्र शिक्षा के अंतर्गत 1086 नए पदों का सृजन किया जाएगा, जिसके लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
Also Read: अमेरिका में हुई फायरिंग में, 21 लोगों को लगीं गोलियां
स्कूलों की रखरखाव और अधोसंरचना विकास के लिए बजट में 265 करोड़ रुपए का प्रावधान है, जिसमें 57 हाई स्कूल और 39 हायर सेकण्डरी स्कूलों के लिए नए भवनों का निर्माण शामिल है.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेंट्रल लाइब्रेरी रायपुर, होंगी अपग्रेड
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेंट्रल लाइब्रेरी, शंकर नगर, रायपुर को अपग्रेड करते हुए, बजट में 18 नए पदों के लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सूरजपुर और गरियाबंद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के साथ ही, जिला कोंडागांव, सुकमा और बलरामपुर के विकासखंड कुसमी के ब्लॉक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (बाडाइट) को उन्नत करते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बनाए जाने का प्रावधान है. इसके लिए प्रति संस्था 41 पदों की स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट में तीन करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
Also Read: मस्क ने स्पेस-X को भी डेलावेयर स्टेट से हटाया: 2700 किलोमीटर दूर टेक्सास शिफ्ट किया
प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में पहली से लेकर 12वीं तक एक सेक्शन इंग्लिश मीडियम का भी स्थापित किया जाएगा. इसके साथ ही प्रदेश के स्कूलों में स्मार्ट क्लास के तहत इंटरनेट और प्रोजेक्टर की सहायता से शिक्षा प्रदान की जाएगी.


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts