मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्रियों के नामों का खुलासा होने के बाद, अब शपथ ग्रहण का समय आया है. आज, यानी 13 दिसंबर, दोनों राज्यों में नए मुख्यमंत्रियों की शपथ ग्रहण समारोह होगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में आदिवासी चेहरा विष्णुदेव साय शपथ लेंगे, प्रदेश के प्रमुख बनकर.
Also Read: Tribute to the martyrs of Parliament attack
एमपी और छत्तीसगढ़ में नए सीएम के शपथग्रहण समारोह की तैयारीयाँ
मध्य प्रदेश में सुबह 11.30 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा, वहीं छत्तीसगढ़ में दोपहर 2 बजे नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा. प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई सीनियर नेता शामिल होंगे. मध्य प्रदेश में शिवराज चौहान की विदाई के बाद अब मोहन यादव नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. तीन बार विधायक रहे मोहन यादव को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना गया.
Also Read: Mahadev Betting App Row: Owner Ravi Uppal Detained in Dubai by ED
मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से बीजेपी विधायक हैं और राज्य में बड़ा ओबीसी चेहरा हैं, मोहन यादव को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी माना जाता है. मोहन यादव पहली बार 2013 में उज्जैन दक्षिण से विधायक चुने गए थे. इसके बाद 2018 और फिर 2023 में भी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की. वह शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं.
बीजेपी ने 230 विधानसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश में 163 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया, हालांकि पार्टी ने इस बार राज्य में सीएम चेहरा पेश ही नहीं किया था, सिर्फ पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा.
Also Read: आज ही के दिन हुआ था संसद पर हमला, PM मोदी समेत कई नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
आज छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह
छत्तीसगढ़ में भी आज शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है. आदिवासी नेता विष्णु देव साय राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे.पीएम मोदी समारोह में शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. बीजेपी ने 90 विधानसभा सीट में से 54 सीटों पर जीत हासिल की है.
Also Read: भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
विष्णुदेव साय बीजेपी के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की फेवरेट लिस्ट में शुमार हैं. वह छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के करीबी हैं. विष्णुदेव साय चार बार के सांसद रहे हैं. वह 2020 से 2022 तक बीजेपी की छत्तीसगढ़ यूनिट के अध्यक्ष रहे. साय अपनी संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं. उनकी छवि राज्य में एक लोकप्रिय बीजेपी नेता की है.
Also Read: यूपी: बलरामपुर में तेंदुए ने ली बच्चे की जान, अगले दिन झाड़ी में पड़ा मिला शव


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts