उत्तर प्रदेश में ‘बुलडोजर से न्याय’ की नीति के संबंध में हमेशा दो फर्क मत रहा है. एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे प्रभावी मानते हैं, वहीं कुछ नेता इसे विवादास्पद मानते हैं. कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी इसी मुद्दे पर कुछ विचार व्यक्त किए हैं.
सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कारण उत्तर प्रदेश में कैसरगंज सीट पर सबसे ज्यादा चर्चा
उत्तरप्रदेश के लोकसभा चुनाव में कैसरगंज सीट पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, यह उसके सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विवादों के कारण हैं. उन पर महिला पहलवानों के द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे.सिंह का टिकट कट गया, लेकिन उनके बेटे अब चुनावी मैदान में हैं. बृजभूषण शरण सिंह के वक्तव्यों से वे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. गोंडा की एक जनसभा में भाजपा सांसद के बागी तेवर को देखा गया, जो अब चर्चा का विषय बना है.
Also Read: मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों का आखिरी जत्था लौटा
अपने बेटे के प्रचार अभियान के दौरान, बृजभूषण शरण सिंह ने सीधे तौर पर सीएम योगी के खिलाफ निशाना साधा. उन्होंने बताया कि वे बुलडोजर नीति के विरोधी हैं और पहले भी इस मुद्दे पर अपने विचार रखे हैं. सिंह ने कहा, “किसी का घर बड़ी मुश्किल से बनता है और मैं सभी का दुःख समझता हूं. मैं इसके खिलाफ हूं, लेकिन कोई बात नहीं, मैं विरोध करता रहूंगा.”
कैसरगंज लोकसभा सीट पर पांचवे चरण की वोटिंग 20 मई को
सिंह ने ये सभी बयान सोनौली मोहम्मदपुर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा. उन्होंने अपने बेटे के संबंध में कहा कि, “उनके बेटे का भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनना तय था. कांग्रेस ने षडयंत्र किया और अब वह सांसद बनने जा रहे हैं.” सिंह को 6 बार उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद चुना गया है. इनमें 5 बार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े हैं, जबकि एक बार वे समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न पर एमपी रहे हैं.
Also Read: ED Conducts Raids At Several Locations In Maharashtra In Rs 100 Crore Ponzi Scam
कैसरगंज लोकसभा सीट पर पांचवे चरण की वोटिंग 20 मई को है. इस बार बृजभूषण शरण सिंह के विवादों के कारण भारतीय जनता पार्टी ने उनके बेटे करण भूषण सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. कैसरगंज की सीट अयोध्या के पास है और इस पर बृजभूषण शरण सिंह का दबदबा लंबे समय से रहा है.
Also Read: ओवैसी ने किया नवनीत राणा के ’15 सेकंड’ बयान पर तेज पलटवार
सिंह उत्तर प्रदेश में एक ठाकुर नेता के रूप में माने जाते हैं. पिछले साल उन्हें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना पड़ा था. उसके बाद से वे गंभीर मामलों में मुकदमा झेल रहे हैं.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा