मुंबई: लोकसभा चुनाव में अहमदनगर लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले बीजेपी उम्मीदवार सुजय विखे पाटिल ने जिला कलेक्टर से EVM माइक्रोकंट्रोलर की जांच की मांग की है। सुजय विखे पाटिल की शिकायत को अहमदनगर कलेक्टर ने महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी (chief electoral officer) को भेजा है। उन्होंने कुल 40 EVM की वेरिफिकेशन की मांग की है। अहमदनगर से एनसीपी (SP) उम्मीदवार निलेश लंके विजयी हुए हैं, जिन्हें इस चुनाव में 6,24,797 वोट मिले, जबकि सुजय विखे पाटिल को 5,95,868 वोट मिले थे।
Also Read: लखनऊ: अवैध तरीके से बनी चार मंजिला मस्जिद, मदरसे और मंदिर पर चला बुलडोजर
दूसरे-तीसरे नंबर पर रहने वाला उम्मीदवार EVM कर सकता है ये मांग
सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के अनुसार, चुनाव में दूसरे या तीसरे नंबर पर रहने वाले उम्मीदवार ईवीएम माइक्रोकंट्रोलर की जांच की मांग कर सकते हैं। जब भी ऐसा उम्मीदवार वेरिफिकेशन की याचिका दायर करता है, उसे यह बताना होता है कि वह किस पोलिंग स्टेशन के ईवीएम की जांच करना चाहता है और उस ईवीएम का सीरियल नंबर क्या है।
Also Read:भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होंगी आधुनिक तकनीक वाली छह पनडुब्बियां
ईवीएम टेम्पर्ड की जांच की जाएगी
मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव नतीजों के 7 दिन के भीतर उम्मीदवार ईवीएम माइक्रोकंट्रोलर के वेरिफिकेशन की मांग कर सकता है। इसके लिए उसे फीस भी अदा करनी होती है। EVM का निर्माण करने वाले फर्म के इंजिनिअर्स ये जांच करते है। जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाती है कि क्या ईवीएम को टेम्पर्ड किया गया है या फिर उसमें कुछ बदलाव किया गया है। इस जांच प्रक्रिया के दौरान सभी उम्मीदवार मौजूद रह सकतें है। फिलहाल राज्य चुनाव आयोग के पास उनकी शिकायत भेज दी गई है।
Also Read: पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में जीता गोल्ड मेडल


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts