कांग्रेस ने रविवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद वह आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू करेगी। जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के बाद आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा।
नरेंद्री मोदी के खिलाफ पत्र होगा
इस अभियान में ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क करने का प्रयास रहेगा। वेणुगोपाल ने बताया कि दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा जिसमें यात्रा का संदेश होगा तथा उसके साथ नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी संलग्न होगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि ‘भारत जोड़ो’ यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी तथा 26 जनवरी तक श्रीनगर में इसका समापन होगा।
कांग्रेस दिग्गज नेता होंगे शामिल
उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा के बाद ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत तीन स्तरीय कार्यक्रम होगा। ब्लॉक और बूथ के स्तर पर यात्राएं होंगी, जिला स्तर पर अधिवेशन होंगे तथा राज्य के स्तर पर रैलियां होंगी।’’ रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ से संबंधित कार्यक्रमों शामिल होंगे।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed