कांग्रेस दावा कर रही है कि उनकी योजना गुवाहाटी में एक रोड शो या पदयात्रा करने की थी, लेकिन सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। राहुल गांधी दोपहर में कामरूप जिले के दमदमा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।
Also Read: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड जनवरी या फिर अगले महीने होंगे जारी
राहुल गांधी से मिलेंगे छात्र और सिविल सोसाइटी के लोग
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुवाहाटी पहुंच गई है। सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से मेघालय पहुंची थी और अब असम में अपने आखिरी पड़ाव के लिए फिर से असम के गुवाहाटी पहुंची है। राहुल गांधी मंगलवार को गुवाहाटी में छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि उनकी योजना गुवाहाटी में रोड शो या पदयात्रा करने की थी, लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। राहुल गांधी दोपहर में कामरूप जिले के दमदमा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर के लंच के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा बरपेटा जिले में पदयात्रा करेगी। साथ ही एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। बिष्णुपुर में न्याय यात्रा रात्रि विश्राम करेगी।
Also Read: एक्टर प्रकाश राज के वीडियो की वजह से हुआ बवाल
राहुल गांधी का छात्रों से संवाद: विचार विनामूल्य और न्यायपूर्ण समानुभूति की मांग
गुवाहाटी में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं आपकी यूनिवर्सिटी आकर आपसे बात करना चाहता था और ये समझना चाहता था कि आपको किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यह समझना चाहता हूं कि मैं किस तरह से आपकी मदद कर सकता हूं। देश के गृहमंत्री ने असम के सीएम को फोन किया और आपके सीएम ने आपकी यूनिवर्सिटी के प्रशासन से बात कर कहा कि राहुल गांधी को यूनिवर्सिटी में छात्रों से बात न करने दी जाए। यह अहम नहीं है कि राहुल गांधी यहां आए या न आए। अहम ये है कि आपको हर किसी को सुनने की आजादी होनी चाहिए, जिसे आप सुनना चाहते हैं। यह सिर्फ असम में नहीं हो रहा है बल्कि देश के हर स्कूल, कॉलेज, और यूनिवर्सिटी में हो रहा है।’
Also Read:भारतीय दूतावास ने गणतंत्र दिवस समारोह का निमंत्रण तालिबान को भेजा


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed