बेंगलुरु कोर्ट ने कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल अस्थायी रूप से ब्लॉक करने के लिए कहा है। दरअसल कॉपीराइट एक्ट के तहत कांग्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी, जिसमें केजीएफ फिल्म मेकर्स का आरोप था कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की मार्केटिंग के लिए जो वीडियो बनाए हैं, उसमें उनकी फिल्म के गानों का प्रयोग हुआ।
हालांकि इस मामले में कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा, ‘ हमें मीडिया से यह पता चला है कि बेंगलुरु कोर्ट ने कांग्रेस और ‘BJY’ के सोशल मीडिया हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। हमें इस कार्यवाही के बारे में सूचित नहीं किया गया, ना हम कोर्ट में उपस्थित थे, ना ही आदेश की कॉपी मिली है। हम कानूनी सलाह ले रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा जिंदाबाद!’
कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट का कहना है कि याचिकाकर्ता द्वारा सीडी के माध्यम से ये बताया गया कि उसके ओरिजनल वर्जन का इस्तेमाल कुछ मामूली बदलावों के साथ किया गया है। ऐसे में ये वीडियोज पाइरेसी को बढ़ावा देते हैं। आदेश में ये भी कहा गया कि कांग्रेस और भारत जोड़ो के ट्विटर हैंडल से उन वीडियोज को हटाया जाए, जहां इन गानों का इस्तेमाल हुआ। इसके अलावा कोर्ट ने दोनों के ही ट्विटर हैंडल को भी ब्लॉक करने का आदेश दिया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल कांग्रेस इस समय भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, जिसको बढ़ावा देने के लिए एमआरटी म्यूजिक के गानों का इस्तेमाल हुआ है। एमआरटी म्यूजिक ने KGF 2 के म्यूजिक राइट्स हासिल करने के लिए मोटे पैसे इंवेस्ट किए हैं। ऐसे में एमआरटी म्यूजिक ने ये आरोप लगाया है कि बिना पूछे कांग्रेस ने उनके म्यूजिक का इस्तेमाल किया।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed