अयोध्या राम मंदिर साल 1992 को जन्मभूमि में रामलला को देख लिया था प्रण. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दशक पुरानी प्रतिज्ञा 22 जनवरी को पूरी होगी. 14 जनवरी 1992 को उन्होंने अयोध्या के जन्मभूमि में रामलला को देखकर एक भावपूर्ण प्रतिज्ञा ली थी.इस दिन, भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ मोदी नए मंदिर के मुख्य यजमान के रूप में रामलला की आंखों से पट्टी हटाएंगे और उनका पहला दर्शन होगा. यह प्रतिज्ञा मोदी की भावनाओं को साकार करेगी, जो 1991 में भाजपा की एकता यात्रा के दौरान शुरू हुई थी और जिसमें उन्होंने अयोध्या की जन्मभूमि पर दर्शन करने का आशीर्वाद प्राप्त किया था.
Also Read: Japan earthquake casualties toll rises to 62, rescuers battle aftershocks
11 दिसंबर 1991 को कन्याकुमारी से शुरू हुई भाजपा की एकता यात्रा 14 जनवरी 1992 को अयोध्या में समाप्त हुई थी. इस यात्रा में, मुरली मनोहर जोशी के साथ नरेंद्र मोदी भी शामिल थे, जो उस समय आरएसएस के पूर्व प्रचारक और गुजरात भाजपा के महासचिव के रूप में कार्यरत थे.इस दौरान, उन्होंने जन्मभूमि में दर्शन किए और प्रतिज्ञा की कि जब मंदिर में रामलला का स्थान स्थापित होगा, तब वह फिर से दर्शन के लिए वहां जाएंगे.
अयोध्या राम मंदिर: मॉरीशस में राम मंदिर पर की थी मन की बात
25 सितंबर 1990 में जब भाजपा अध्यक्ष के तौर पर लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या के लिए राम रथयात्रा शुरू की तो इसके मुख्य सूत्रधार मोदी ही रहे. तब वह संघ के पूर्व प्रचारक और गुजरात भाजपा के संगठन महासचिव के रूप में काम कर रहे थे.वर्ष 1998 में मोदी मॉरीशस में अंतरराष्ट्रीय रामायण कांफ्रेंस में गए थे. वहां उन्होंने रामलला और उनकी जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर अपने मन की बात की थी.
Also Read:टोक्यो एयरपोर्ट पर लैंड करते समय प्लेन में लगी भीषण आग
होटलों में सिर्फ अतिथियों व मीडिया समूहों की होगी बुकिंग
उधर, डीएम नितीश कुमार ने जिले के सभी होटल संचालकों से कहा कि 22 जनवरी के लिए बुकिंग सिर्फ आमंत्रित अतिथियों व मीडिया समूहों की होनी चाहिए. यहां आने वाले अतिथियों से अच्छा व्यवहार हो. उन्हें सुगमता के साथ बेहतरीन सुविधा व व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं.डीएम मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों व होटल मालिकों के साथ बैठक कर रहे थे. डीएम ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर समूचे विश्व की निगाहें है.
Also Read:Shahrukh Khan’s Film Dunki Enters The ₹ 200 Crore Club


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change