क्रिकेटर रविंद्र जडेजाकी पत्नी रिवाबा जडेजा को भारतीय जनता पार्टी ने जामनगर उत्तर सीट से टिकट दिया है. वो तीन साल पहले बीजेपी में शामिल हुई हैं.रिवाबा जडेजा गुजरात के राजकोट की रहने वाली हैं. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उनके पिता उद्योगपति हैं. राजपूतों का संगठन होने का दावा करने वाली करणी सेना से राजनीति की शुरुआत करने वाली रिवाबा 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी में शामिल हुई थीं. रविंद्र जडेजा से उनकी शादी 2016 में हुई थी. जामनगर उत्तर की लड़ाई दिलचस्प हो सकती है. ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस इस सीट से रविंद्र जडेजा की बहन नैना जड़ेजा को टिकट दे सकती है. नैना जामनगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं.
कौन हैं रिवाबा जडेजा
रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा और उनकी बहन नैना जडेजा भी राजनीति में हैं. नैना, जामनगर में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं. ऐसी चर्चा है कि नैना ने जामनगर उत्तर सीट से ही कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की है. वो जामनगर में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा हैं. उनकी जामनगर में काफी पकड़ भी है. उनका वहां एक होटल भी है. अगर उनको कांग्रेस ने टिकट दिया तो जामनगर उत्तर में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहां भाभी और ननद आमने सामने होंगी.
बीजेपी ने रिवाबा जडेजा को अपने विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा का टिकट काटकर टिकट दिया है. बीजेपी ने यह फैसला फीडबैक के आधार पर लिया है. क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी होने के साथ ही रिबावा की राजनीतिक सक्रियता भी उनके पक्ष में गई.
किसके साथ होंगे रविंद्र जडेजा?
जामनगर उत्तर सीट का मैच रविंद्र जडेजा के लिए भी चुनौती होगा, क्योंकि अगर कांग्रेस ने नैना जडेजा को टिकट दे दिया तो उनके सामने दुविधा होगी. उनके सामने संकट यह होगा कि वो पत्नी का साथ दें या बहन का, जिसने उन्हें मां की मौत के बाद पाला-पोसा है. रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा भी कांग्रेस में हैं.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation