दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने वाले संदेश लिखने वाला व्यक्ति, अंकित गोयल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को साइनबोर्ड और कोच पर लिखते हुए देखा जा सकता है। शक है कि यही व्यक्ति है जिसने इन नारों की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थीं.
जान से मारने की धमकी दी थी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने वाले संदेश लिखने वाला व्यक्ति, अंकित गोयल, गिरफ्तार हो चुका है. इसके अलावा, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को साइनबोर्ड और कोच पर लिखते हुए देखा जा सकता है. पुलिस के अनुसार, यह वही व्यक्ति है जिसने इन नारों की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थीं.
Also Read: मनाली हत्याकांड: चार्जर से गला घोंटकर गर्लफ्रेंड की हत्या की शव को गर्म पानी से नहलाया
मेट्रो के अंदर और स्टेशनों पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ नारे लिखे जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अंकित गोयल पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा प्रशंसक था, लेकिन हाल ही में केजरीवाल से नाराज होकर उनके खिलाफ स्लोगन लिखने लगा.
Also Read: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत
आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बीजेपी और पीएमओ पर आरोप लगाया था
आरोपी ने 19 मई को पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर केजरीवाल के बारे में अंग्रेजी में संदेश लिखा था. आरोपी धमकी भरे संदेश लिखते समय सीसीटीवी में कैद हो गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी बरेली का निवासी है और उसका नाम अंकित गोयल है. पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी शिक्षित है और एक प्रतिष्ठित बैंक में काम करता है. यह भी पता चला है कि आरोपी किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ा हुआ है.
19 मई को पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर अंकित गोयल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर अंग्रेजी में धमकी भरा संदेश लिखा था. इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बीजेपी और पीएमओ पर आरोप लगाया था. पार्टी ने कहा था कि मुख्यमंत्री को खुलेआम धमकी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और उनकी सुरक्षा भी नहीं बढ़ाई जा रही है.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस धमकी देने वाले का समर्थन कर रही है. आम आदमी पार्टी ने धमकी भरे संदेश और आरोपी की तस्वीरें सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर साझा की थीं. दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी.
Also Read: नाइजीरिया में चरवाहों और किसानों की झड़प, 40 की मौत


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation