वडनगर और मानसा, गुजरात के दो गांव-कस्बे, जिनके बीच 50 किलोमीटर की दूरी है। गृहमंत्री अमित शाह 1964 में जब मानसा में पैदा हुए तो तब PM नरेंद्र मोदी की उम्र 14 साल थी। 1964 के ही दिसंबर में संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस के तत्कालीन गृहमंत्री जीएल नंदा ने एक साल के अंदर जम्मू कश्मीर से धारा-370 खत्म करने का वादा किया था।
हालांकि, ये वादा वडनगर और मानसा के सामान्य परिवारों में पैदा हुए इन 2 लड़कों ने 55 साल बाद 2019 में पूरा किया। किसे पता था कि 50 किलोमीटर के दायरे में पैदा हुए ये दो लड़के आज देश के 2 सबसे बड़े पदों पर बैठे होंगे।
दूरी 50 किमी, डेवलपमेंट में कई साल पीछे
मानसा में दाखिल होते ही यह देश का एक सामान्य गांव नजर आता है। यहां वडनगर की तरह ऊंची-ऊंची इमारतें नहीं हैं। वडनगर की तरह सिस्टमेटिक डेवलपमेंट शुरू ही नहीं हो पाया है। मानसा गुजरात की राजधानी गांधीनगर से बीजापुर की तरफ जाने वाले स्टेट हाईवे पर बसा है।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts