दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से तैयार है। पार्टी ने अपना गारंटी पत्र लगभग तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी दिल्ली चुनाव के लिए अपनी गारंटी देने के लिए पूरी तरह तैयार है. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता 6 जनवरी से चरणबद्ध तरीके से अपनी ट्रेडमार्क गारंटी की शुरुआत करेंगे, साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के प्रचार अभियान का भी आगाज होगा.
Also Read: सोशल मीडिया अकाउंट के लिए बच्चों को पैरेंट्स से लेनी होगी मंजूरी
एक दिन पहले ही बीजेपी ने भी अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में रैली और सत्तारूढ़ AAP को निशाने पर लिया. इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी भी अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर चुकी है और लगातार बड़ी गारंटी का ऐलान कर रही है. अब कांग्रेस भी चुनाव मैदान में अपनी गारंटी के साथ उतरेगी. नेता विपक्ष राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद प्रियंका गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेता दिल्लीवासियों को लुभाने के लिए मुफ्त योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं.
Also Read: Rohit Sharma Confirms Test Career Will Continue After Skipping SCG Match
पांच बड़ी गारंटी
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस दिल्ली वालों को पांच बड़ी गारंटी देगी. ये गारंटी 6 जनवरी से 12 जनवरी तक चरणबद्ध तरीके से लॉन्च की जाएंगी.
1. महिला डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना: कांग्रेस के फोकस में भी महिला वोटर्स हैं. पार्टी दिल्ली चुनाव में जीतने पर 2500-3000 रुपये हर महीने महिलाओं को देने का वादा करने जा रही है.
2. स्वास्थ्य बीमा योजना: दिल्ली में भी कांग्रेस सभी के लिए स्वास्थ्य बीमा को लेकर बड़ा वादा करेगी. हालांकि, योजना के लाभ को लेकर कुछ शर्तें शामिल किए जाने की संभावना है.
3. युवा नौकरी की गारंटी: पहली बार बेरोजगार वोटर्स को लुभाने के लिए कांग्रेस बड़ा दांव खेलने जा रही है. पार्टी बेरोजगार युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप योजना की घोषणा कर सकती है.
4. कांग्रेस चुनाव जीतने पर लेबर क्लास इनकम गारंटी स्कीम की घोषणा भी कर सकती है.
5. सभी के लिए राशन: कांग्रेस शहरी गरीबों के लिए बड़ा ऐलान करने जा रही है. पार्टी AAP से अपने पारंपरिक वोट बैंक को वापस हासिल करने के लिए सभी के लिए राशन पर विचार कर रही है.
इसके अलावा, कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले अपनी गारंटी की साख बनाने के लिए माहौल तैयार कर रही है.
दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और आतिशी मुख्यमंत्री हैं. राष्ट्रीय राजधानी में 10 साल से AAP की सरकार है. इससे पहले राज्य में कांग्रेस की 15 साल सरकार रही. बीजेपी ने 1993 में पहली बार दिल्ली का विधानसभा चुनाव जीता था.


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video