अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप का दावा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की अब शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। बुधवार को अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि उन्हें जेलेंस्की का एक पत्र मिला है, जिसमें उन्होंने युद्ध समाप्त करने को लेकर सहमति जताई है। यह दावा ओवल ऑफिस में जेलेंस्की के साथ हाल ही में हुई तीखी बहस के कुछ दिनों बाद आया है।
Also Read : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, महारिकॉर्ड बनाकर चौंकाया, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने
ट्रंप-जेलेंस्की के बीच रूस को लेकर तीखी बहस
करीब एक हफ्ते पहले ओवल ऑफिस में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप और जेलेंस्की के बीच जोरदार बहस हुई थी। ट्रंप ने उस दौरान जेलेंस्की को कड़ी फटकार लगाई थी और यहां तक कि उन्हें “मूर्ख राष्ट्रपति” कह दिया था। ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने यूक्रेन को युद्ध के लिए 350 बिलियन डॉलर की मदद दी है, लेकिन अब यूक्रेन के पास कोई प्रभावशाली रणनीति नहीं बची है। उन्होंने जेलेंस्की पर रूस के साथ समझौता करने का दबाव डाला था, जिसके चलते जेलेंस्की वार्ता बीच में ही छोड़कर ह्वाइट हाउस से चले गए थे।
Also Read : चैंपियंस ट्रॉफी: न्यूजीलैंड पर जीत के बाद कोहली ने अक्षर के पैर छूते हुए कहा- बापू, कमाल कर दिया
अमेरिका के दबाव में झुके जेलेंस्की?
हाल ही में जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ हुई बहस को “अफसोसजनक” करार देते हुए इसके लिए खेद व्यक्त किया था। अब ट्रंप के दावे के अनुसार, जेलेंस्की ने शांति वार्ता के लिए तैयार होने का संकेत दिया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह अमेरिकी दबाव में आ गए हैं। हालांकि, बहस के बाद यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूक्रेन का अंत तक साथ देने का वादा किया है।
Also Read : गुजरात दौरे में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया पीएम मोदी ने
इसके अलावा, जेलेंस्की अमेरिका के साथ एक महत्वपूर्ण खनिज संसाधन डील के लिए भी सहमत हो गए हैं। यह डील ट्रंप के साथ हुई बहस के दिन ही होने वाली थी, लेकिन उस समय वार्ता विफल हो गई थी।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead