अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। रविवार को एनबीसी न्यूज को दिए टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह तीसरी बार राष्ट्रपति पद संभालने की इच्छा रखते हैं। उनके इस बयान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि वह 2029 में अपना दूसरा कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक बार फिर देश का नेतृत्व करने की योजना बना रहे हैं।
अमेरिकी लोकतंत्र में सत्ता के केंद्रीकरण को रोकने की पहल
Also Read : इस बार 3 करोड़ के पार! भारत में बनेंगे पिछले साल से दोगुना आइफोन
ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो से ज्यादा बार राष्ट्रपति बनने पर लगी रोक संबंधी संवैधानिक बाधा को पार करने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा—”मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। ऐसे तरीके हैं जिनसे आप ऐसा कर सकते हैं। हालांकि इसके बारे में विचार करना अभी काफी जल्दबाजी होगी।” ट्रंप ने संकेत दिया कि समय आने पर वह उचित कदम उठाएंगे।
दरअसल, अमेरिका में कोई व्यक्ति केवल दो बार ही राष्ट्रपति बन सकता है। 1951 में, राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के लगातार चार बार निर्वाचित होने के बाद, अमेरिकी संविधान में 22वां संशोधन जोड़ा गया था। इस संशोधन में स्पष्ट रूप से कहा गया है—”कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति के पद पर दो बार से अधिक नहीं चुना जाएगा।” यह संशोधन अमेरिका में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बनाए रखने और सत्ता के केंद्रीकरण को रोकने के लिए लागू किया गया था।
ट्रंप का दावा: जनता तीसरे कार्यकाल के लिए तैयार
Also Read : MSME नई परिभाषा: निवेश और टर्नओवर सीमा बढ़ी
अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 82 साल के हो जाएंगे। ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह उस उम्र में भी देश की सबसे कठिन नौकरी में सेवाएं देना जारी रखना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा- ‘‘देखिए मुझे काम करना पसंद है।’’ डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका की जनता उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें तीसरा कार्यकाल देने के लिए तैयार हो जाएगी।
Also Read : तेज भूकंप से गगनचुंबी इमारत धराशायी, छत पर बने स्वीमिंग पूल का पानी सड़कों पर बहा


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video