Amit shah News: मुंबई पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुंबई यात्रा के दौरान तमाम जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। अमित शाह जब उपमुख्यमंत्री के आवास सागर और मुख्यमंत्री आवास गए तो कोट, टाई और सरकारी पहचान पत्र पहने एक शख्स अजीबो गरीब हालात में घूम रहा था।

Amit Shah News:
Mumbai दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बताकर घंटों उनके आस-पास घूमता रहा। इस शख्स पर शक होने के बाद मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम हेमंत पवार है और वह धुले का रहने वाला है।
मुंबई पुलिस ने शाह की सुरक्षा में किए थे पुख्ता इंतजाम
Bombay पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुंबई यात्रा के दौरान तमाम जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। अमित शाह जब उपमुख्यमंत्री के आवास सागर और मुख्यमंत्री आवास गए तो कोट, टाई और सरकारी पहचान पत्र पहने एक शख्स अजीबो गरीब हालात में घूम रहा था। मुंबई पुलिस के पूछने पर उसने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्रालय का अधिकारी है, लेकिन बाद में वह चला गया।
जब सीआरपीएफ के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को सूचित किया कि वह व्यक्ति संदिग्ध है, तो उसे नाना चौक इलाके से एक गुप्त सूचना के माध्यम से गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि वह सरकारी अधिकारी नहीं था लेकिन बड़ा सवाल यह है कि वह फर्जी अफसर वहां क्या कर रहा था?
शाह ने मुंबई में की थी बैठक:
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी बीएमसी (BMC) चुनावों की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा करने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मुंबई में बीजेपी नेताओं, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बीएमसी चुनाव में बीजेपी और असली शिवसेना गठबंधन का टारगेट 150 सीट जीतने का होना चाहिए। इस बीच, गृह मंत्री शाह ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर निशाना साधा था और धोखा देने का आरोप लगाया था। अमित शाह ने कहा था कि जनता पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी के साथ है, विचारधारा को धोखा देने वाली उद्धव पार्टी के साथ नहीं।


More Stories
अलवर में मां ने दो बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, बचाने आई बहन घायल
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
Economist Who Predicted 2008 Financial Crisis Warns India Must Accelerate Growth to Create Jobs