बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के महिसारी गांव में क्रिकेट खेलते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे गांव को शोक में डाल दिया। 15 वर्षीय आशीष पासवान अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान जब उसने गेंद को कैच करने की कोशिश की, तभी वह तेजी से दौड़ता हुआ दूसरे खिलाड़ी से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशीष तुरंत जमीन पर गिर पड़ा और उसके सीने में तेज दर्द होने लगा। साथी खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
आशीष अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। वह अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था, क्योंकि उसके पिता राकेश पासवान मजदूरी के सिलसिले में बैंगलोर में रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं थी, इसलिए आशीष पढ़ाई के साथ-साथ अपने घर के कामों में भी मदद करता था। उसके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Also Read:- चैम्पियंस ट्रॉफी: ‘वनडे संन्यास नहीं’ – रोहित का जवाब
हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी
मैदान पर यह हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। सिंहवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आशीष पासवान मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के कोदाई डीह गांव के रहने वाला था। वह अपने नाना देवेंद्र पासवान के घर महिसारी गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
Also Read:- रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने
क्या बोले परिजन
आशीष के मौसा देवेंद्र पासवान ने बताया कि गांव के बच्चे टेनिस बॉल से क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान आशीष बॉलिंग कर रहा था। कैच लेने के चक्कर में दूसरे खिलाड़ी से टकरा गया। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। और इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आशीष के पिता राकेश पासवान बैंगलोर में मजदूरी करते हैं। आशीष तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
Also Read:- मुंबई में चलती ट्रेन से गिरी महिला, ट्रैक के नीचे फंसा पैर


More Stories
Seemapuri Building Collapse: MCD, DSUIB Trade Blame Over Enforcement Failures
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रक से टकराई; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत
Ukraine Drone Attack Hits Oil Tanker With 23 Indian Crew Members Onboard